Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मंदसौर पुलिस, थाना भावगढ़ को मिली सफलता, अंधे हत्या कांड का किया खुलासा


विवरण:- दिनांक 04.10.2022 को थाना भावगढ क्षेत्र के ग्राम नंदावता शिवना नदी डेम खिमाजी के खेत के पास एक अज्ञात महि‍ला उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष का शव लावारिस अवस्था मे मिला था जो थाना भावगढ पर मर्ग क्र 19/2022 धारा 174 द.प्र.सं. का कायम कर जाँच में लिया गया ।तथा वरिष्ट अधिकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनुराग सुजानिया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गोतम सोलंकी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय श्री नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन मे जाँच के दोरान आसपास के पुलिस थानो मे अज्ञात शव मिलने के संबंध मे सुचना दी गई जिस पर से थाना दलोदा पर गुम इंसान क्र. 56/2022 की गुमशुदा जैसा हुलिया होना पाया गया जो गुमशुदा के परिजनो को ग्राम नंदावता शिवना नदी पुलिया पर उपस्थित होने की सुचना देने हेतु थाना दलोदा को पाबंद किया गया जो चंदाबाई पति जुझार नायक निवासी खानपुरा मंदसौर की उपस्थित हुई जिसने मृतिका के शव की शिनाख्तगी करते हुए शव अपनी पुत्री रेखा पति सोनु नायक निवासी अंबिका नगर दलोदा का होना बताया । मर्ग संदिग्ध होने से मृतिका के शव का पीएम जिला अस्पताल मंदसौर से पेनल द्वारा करवाया गया तथा जाँच के दोरान साक्षीगणो के कथन लिए गए दोराने जाँच साक्षीगणो के कथन ,पीएम रिपोर्ट एवं परिस्थतिजन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी नंदु उर्फ नंदकिशोर पाटीदार निवासी राजाखेडी के द्वारा मृतिका की गला दबाकर हत्या करना पाया गया जो थाना भावगढ पर अपराध क्र. 359/22 धारा 302 भादवी का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया दोराने विवेचना दिनांक 08.10.2022 को आरोपी नंदु उर्फ नंदकिशोर पाटीदार को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से हिकमतअमली से पुछताछ करते आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया तथा मृतिका की स्कुटी ग्राम नंदावता शिवना नदी मे फेंक देना बताया जो आरोपी की निशांदेही से ग्राम नंदावता शिवना नदी से मृतिका की यामाहा स्कुटी जप्त की गई तथा आरोपी नंदु उर्फ नंदकिशोर पाटीदार को न्यायालय पेश किया जा रहा है हत्या का कारण:- आरोपी नंदु उर्फ नंदकिशोर द्वारा अपने मेमो. में बताया गया कि आरोपी का मृतिका के साथ पारिवारिक संबंध था तथा वह मृतिका को वर्ष 2017 से जानता था तथा उसने मृतिका के साथ नोटरी कर शादी भी कर रखी थी तथा मृतिका के घर निर्माण का कार्य चल रहा था जिस हेतु मृतिका को 20 हजार रू की आवश्यकता थी जो मृतिका आरोपी नंदू उर्फ नंदकिशोर से पैसे मांग रही थी । आरोपी नंदू उर्फ नंदकिशोर ने पैसे देने का कहकर मृतिका को शिवना नदी के पुलिया ग्राम नन्दावता पर लेकर आया व मृतिका को समझाने लगा,उसके नही मानने पर आरोपी नन्दु उर्फ नन्दकिशोर ने मृतिका रेखा नायक का गला घोट कर मार डाला गिरफ्तार आरोपी का नाम - 01 नंदु उर्फ नंदकिशोर पिता कमलाशंकर पाटीदार उम्र 32 वर्ष निवासी राजाखेडी थाना नईआबादी जिला मंदसौर जप्तशुदा मश्रुका:- एक यामाहा स्कुटी , एक एंड्रॉईड मोबाईल पुलिस टीम:-  निरीक्षक अरविंदसिंह राठौर, उनि रुपसिंह बैस, सउनि बलवानसिंह देवडा, सउनि कल्याणसिंह चारेल, प्रआर.का.612 प्रशांत चौहान, प्रआर.का.680, कुलदीपसिंह चौहान, आर.514 रामकृष्ण नागदा, आर.631 अर्जुन सिंदल, आर. 669 चंदन ओझा ,म.आर. 907 पिंकी पाँचाल का  सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments