दिनांक 26-09-22 को फरियादी ने थाना दलौदा पर रिपोर्ट किया की दिनांक 22.09.22 को दिन में 12.00 बजे उसका भाई वासुदेव कृषि उपज मण्डी दलौदा से किश्त जमा करने का बोलकर गया था जो वापस नही आय़ा फरियादी की रिपोर्ट पर थाना दलौदा पर दिनांक 26.09.22 को गुम इंसान क्रमांक 54/22 पंजीबद्ध कर जांच मे लिया गया।दौराने जांच गुमशुदा के भाई के कथन में आए संदेही हतुनिया के (परिवर्तित नाम हिमांशु) व उसके दोस्त ( परिवर्तित नाम नरेंद्र),(परिवर्तित नाम गोविंद) को थाने पर बुलाकर थाने पर बुलाकर पुछताछ करते संदेहियो ने जुर्म कबुल करते हुए बताया की वासुदेव, परिवर्तित नाम हिमांशु नि. हतुनिया की बहन से प्रेम करता था। ओऱ हिमांशु के पिता व हिमांशु ने वासुदेव को बार बार समझाने के बावजुद वासुदेव उससे बात करना बंद नही कर रहा था। ओऱ पुर्व में भी वासुदेव के साथ हिमांशु के पिता ने मारपीट की थी। दिनांक 22.09.22 को वासुदेव को दोपहर में 12.00 बजे बातचित करने के लिये बुलाया था। उसने दिन में 02.00 बजे मिलने का बोला था । फिर दिन में 02.00 बजे हिमांशु अपने दोस्तो को पहले से कृषि उपज मण्डी के सामने सरस्वती स्कुल की निर्माणाधिन भवन के कमरे मे छोडकर वापस कृषि उपज मण्डी मे वासुदेव को लेने आया ओर वहा से वासुदेव को साथ लेकर जहा अपने दोस्त नरेंद्र व गोविंद को छोडा था वहा लेकर आया जहा परिवर्तित नाम हिमांशु ने वासुदेव को बोला की तुम मेरी बहन से बातचित करना छोड दो ओऱ नरेंद्र ओर गोविंद को बोला की इसको पकडो तो नरेंद्र ओर गोविंद ने वासुदेव के दोनो हाथ पकडे ओऱ हिमांशु ने वासुदेव के गले व पेट मे चाकु से वार कर हत्या कर दी। ओर वासुदेव का शव वही छोडकर वहा से भागकर जिस चाकु से वासुदेव को मारा वह चाकु फतेहगढ नदी मे फेंककर हिमांशु की मौसी के गांव निपानिया मेघराज चले गये जहा उसने अपनी खुन के दाग लगी पेंट वहा छुपाकर आ गया।दिनांक 26.09.22 को वासुदेव के भाई ने वासुदेव के गुम होने की रिपोर्ट थाने मे लिखाई तो हिमांशु व उसके पिता ने दिनांक 27.09.22 को रात्री में 03.00 बजे सरस्वती स्कुल से वासुदेव शव एक बोरे में भरकर हतुनिया लेकर आए ओर हतुनिया के गोपाल सिंह डोडिया के खेत मे बने कुए में शव पर पत्थर बांधकर कुंए में डाल दिया था । आरोपीगणो कि निशादेही पर ग्राम हतुनिया में गोपाल सिंह डोडिया के कुंए में वासुदेव के शव की तलाश हेतु गोताखोरो को कुए मे उतारा गया । ओर अंदर से एक शव मिला उस शव के सिर नही था । जिंस व बेल्ट से शव के परिजनो ने वासुदेव का शव होने की शिनाख्तगी की । बाद आरोपीगणो के विरुद्ध थाना दलौदा पर अप.क्र. 345/22 धारा 302,201,120-बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । शव के सिर की तलाश जारी है आरोपी –(1) विधि विरुद्ध बालक के पिता निवासी हतुनिया थाना अफजलपुर
(2) विधि विरुद्ध बालक निवासी हतुनिया (3) विधि विरुद्ध बालक निवासी हतुनिया (4) विधि विरुद्ध बालक निवासी हतुनिया विशेष योगदान थाना प्रभारी दलौदा उनि. संजीव सिंह परिहार, सउनि नरेदंर मकवाना, प्रआर 196 ओमप्रकाश चौहान, प्रआर 530 शैलेंद्रसिंह प्रआर 30 नरेंद्र सिंह प्रआर 301 रशीद पठान, प्रआर 102 जितेंद्र सिंह, आर 67 उमंग शर्मा, आर 179 नवनीत उपाध्याय,आर 21 भुपेंद्र शिकारी, आर 754 राजेश गढवाल , आर 141 राजपाल सिंह, आऱ 556 पप्पु सिंह, आऱ 804 विक्रम, आर 295 राकेश, आर 314 यशवंत सिंह, आर 718 लंकेश चौहान, आर 517 संदिप पुरोहित, मआर 07 लक्ष्मी पाटीदार , मआर 362 शायर गुर्जर सैनिक 1011 चंद्रपाल सिंह, सैनिक 170 बाबुलाल , सैनिक 177 खुमान सिंह व एस.डी.आर.एफ.टीम मंदसौर का योगदान सराहनीय रहा।


0 Comments