नाहरगढ--(तुलसीराम राठौर)--श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय संयोजक शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का खरगोन क्षत्राणी मिलन समारोह में जाते समय दिनांक 08/10/2022 शनिवार को दिन में 2 बजे मन्दसौर पधारे उनका स्वागत मध्य प्रदेश प्रभारी श्रीमति दुर्गेश कुंवर बी.एस.भाटी के निवास गोल चौराहा मन्दसौर पर किया गया । इस अवसर पर मध्यप्रदेश संरक्षक श्रीमती इंद्रा राणावत ,प्रदेश प्रभारी श्रीमती दुर्गेश कुंवर डॉ. बी. एस. भाटी ,जिला मंदसौर कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सविता कुंवर, जिला मंदसौर उपाध्यक्ष श्रीमती अल्पना कुंवर एवं श्रीमती सुनीता कुंवर,जिला संयोजक श्रीमती देव कुंवर, जिला मीडिया प्रभारी श्रीमती साधना कुंवर, जिला संगठन मंत्री श्रीमती रानू कुंवर का राष्ट्रीय संयोजक शीला शेखावत जी द्वार नवनियुक्त जिले के पदाधिकारीयो को शुभकामनाये देते हुए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान श्रीमती भानुप्रिया कुंवर, मेघना कुंवर जगजीत सिंह, यशपाल सिंह, राहुलराज बना ,महीपाल सिंह सहित अनेक करणी सैनिक उपस्थित थे यह जानकारी साधना कुंवर मिलिंद सिंह ज़िला मीडिया प्रभारी श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मन्दसौर ने दी तथा सभी का आभार प्रदेश प्रभारी श्रीमती दुर्गेश कुंवर डॉक्टर बी एस भाटी नाहरगढ ने माना ।


0 Comments