अचलपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद पर मोहनलाल आंजना वही उपाध्यक्ष पद पर गणपतलाल गुर्जर हुए निर्वाचित 12 सदस्य में से 11 कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने मारी बाजी निम्बाहेड़ा 22 सितम्बर 2022 छोटीसादड़ी उपखण्ड क्षेत्र की अचलपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में हुए चुनाव में 12 वार्ड में 11 कांग्रेस समर्थित सदस्यों जीत दर्ज की। इस दौरान राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के प्रतिनिधि एवं जिला फुटबाॅल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना व बसेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष घनश्याम आंजना गुरूवार को अचलपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पहुंचकर अचलपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहनलाल आंजना, उपाध्यक्ष गणपतलाल गुर्जर एवं सदस्यो को माल्यार्पण कर उन्हे जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर ग्रामवासियों एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी मनाई इस अवसर पर अचलपुरा सरपंच प्रतिनिधि अम्बालाल मीणा, उपसरपंच देवीलाल आंजना, अम्बालाल गुर्जर, नानालाल आंजना, प्रभुलाल आंजना, गोपाल शर्मा, भारत सिंह मेघवाल, विक्रम आंजना, बन्शीलाल गुर्जर, कंवरलाल गुर्जर, राजू कुमार गुर्जर, हीरालाल आंजना, गोवर्धन आंजना, प्रभुलाल शर्मा, रोशन दास, जसपाल आंजना, मनोहर प्रजापत एवं भारत सिंह आंजना सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व समर्थक उपस्थित थे।


0 Comments