Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

गरबा मंडल आयोजन के लिए संबंधित एसडीएम या थाना प्रभारी से लेनी होगी अनुमति जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न


मंदसौर कलेक्टर श्री गौतम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गई। बैठक के दौरान आगामी दिनों में आने वाले त्योहार नवरात्रि पर्व, पंडित श्री प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, दशहरा, मिलाद उल नबी, महर्षि वाल्मीकि जयंती, कार्तिक स्नान, दीपावली, श्री पशुपतिनाथ महादेव का मेला, श्री गुरु नानक जयंती आदि पर्व की तैयारियों की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि गरबा मंडल के आयोजन के लिए संबंधित एसडीएम या थाना प्रभारी से अनुमति लेवे। नदी एवं तालाबों में किसी प्रकार का विसर्जन नहीं होगा। प्रशासन द्वारा चिन्हित की गई कई तय जगह पर ही विसर्जन करें। गरबा मंडलों एवं मूर्ति स्थापना के आसपास चलने वाली अवैध मांस व मदिरा की दुकानों पर नगर पालिका कार्यवाही करें। इस प्रकार की दुकान आसपास में न चलने दे। इसके लिए नगर पालिका जहां-जहां मूर्ति की स्थापना होगी उसका सर्वे करें तथा वहां से आसपास की अवैध मांस की दुकानों को हटाए। शहर में अनावश्यक अतिक्रमण को भी हटाए। एमपीईबी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि लाइट की व्यवस्था हो, त्यौहार के दौरान लाइट नहीं जानी चाहिए। इसके साथ ही अगर नीचे तार लटक रहे तो उसको तुरंत ऊंचा करें। इस दौरान सभी सामाजिक संगठनों के सदस्यों के विचार भी जाने गए। त्योहारों पर किन-किन बातों का ध्यान रखना है। इसके बारे में भी उन्हें बताया गया। इस दौरान कलेक्टर ने समिति के सभी सदस्यों से कहा कि जिले में सभी त्यौहार परंपरागत तरीके से शांतिपूर्वक एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाएं। सभी संगठन एक दूसरे के त्योहारों में शिरकत करें तथा मिल जुलकर त्यौहार मनाए। यह सभी त्योहार सभी के बीच भाईचारा बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम होते हैं। व्यवस्था में कुछ कमी हो तो तुरंत बताएं तथा सुझाव प्रदान करें नगर पालिका सीएमओ त्यौहार के दौरान विशेष तौर पर साफ सफाई का ध्यान रखें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इस दौरान जिला अस्पताल की व्यवस्था को और बेहतर करें। एमपीईबी विभाग विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखें। यातायात प्रभारी यातायात व्यवस्था को अच्छे से देखे। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, एडिशनल एसपी श्री गौतम सोलंकी, सहित जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments