Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नीमच जिले की जीरन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 05 किलोग्राम चांदी एवं 05 तोला सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपितों ने जीरन क्षेत्र में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था।


नीमच। जिले की जीरन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकबजनी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 05 किलोग्राम चांदी एवं 05 तोला सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपितों ने जीरन क्षेत्र में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया था।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 09.11.2021 को फरियादी श्रेणिक पोरवाल पिता राजमल पोरवाल निवासी नीमचौक जीरन के द्वारा रिपोर्ट किया कि दि. 08.11.2021 की रात्रि में किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा उसके दुकान में पिछे से घुसकर सोने-चांदी की रकम चुराकर ले गये, फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जीरन पर अपराध क्र. 314 / 2021 धारा 457, 380 भादवि कायम कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर विवेचना प्रारम्भ की गई तथा दि. 16.07.2022 को फरियादी ओमप्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम पालसोड़ा के द्वारा रिपोर्ट कि दि. 15.07.2022 की रात्रि को मेरे दुकान के पिछे स्थित मकान में पिछे से घर में घुसकर सोने के जेवरात व नगदी चुराकर ले गया। फरियादी की रिपॉट पर से थाना जीरन पर अपराध क्रं. 224/2022 धारा 457,380 भादवि कायम कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर विवेचना प्रारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में बढ़ते नकबजनी की वारदातों की रोकथाम व आरोपियों की पतारसी हेतु स्वयं संज्ञान में लिया जाकर व्यापक दिशा निर्देश दिया गया जिससे नकब्जनी के आरोपियों व माल की पतारसी प्रारम्भ किया गया। पुलिस द्वारा कार्यवाही थाना प्रभारी जीरन निरी योगेन्द्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की तलाश करते हुए टीम द्वारा सूचना संकलन कर नकबजनी के अपराधों का पतारसी करते अंतर्राज्यीय बांछड़ा व बजारा गैंग के द्वारा घटना घटित होने की सूचना मिलने पर नकबजनी के अपराधों में संलिप्त अंतर्राज्यीय बांछड़ा व बंजारा गैंग के 02 आरोपी भंवरलाल उर्फ गुड्डु पिता हरिसिंह बंजारा उम्र 40 साल नि ग्राम खेड़ी मगरी थाना रठाजना जिला प्रतापगढ़ राज मुकेश पिता राजु बंजारा उम्र 27 साल नि. ग्राम लक्ष्मीपुरा थाना जीरन, जिला-नीमच को गिरफ्तार कर प्रारंभीक पुछताछ में जीरन, पालसोड़ा, नयागांव एवं राजस्थान के बांसवाड़ा जिलें में नकबजनी की वारदात का अंजाम देना बताया गया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी सोने-चाँदी की रकमें जिसमें 05 किलोग्राम चाँदी व 05 तोला सोना कुल किमती 06 लाख रूपये को जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करते आरोपियों के द्वारा अन्य क्षेत्रों राजस्थान में भी चोरी की वारदात उनके अन्य 07-08 आरोपीयों के साथ अजाम देना स्वीकार किया गया। प्रकरण में फरार अन्य 07-08 आरोपियों की तलाश व गिर. आरोपियों से अन्य चोरियों के सम्बन्ध में पुछताछ कर विवेचना की जा रही है जिनसे पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। तरिका वारदात उक्त अपराधों में अंतर्राज्यीय बांछड़ा व बजारा गैंग जिसमे ग्राम कड़ी, तलाउ, मोया, आमद के बांछड़ा व बंजारा समाज के व ग्राम लक्ष्मीपुरा जीरन क्षेत्र के बंजारा समाज के लोंगो के द्वारा घटना कारित किया गया है। जिसमें बंजारा समाज के गैंग के सदस्यों के द्वारा मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र व गुजरात के क्षेत्रों में सोने चाँदी की दुकानो अन्य दुकानों में जाकर सोने चाँदी की रकमे गिरवी रखकर व दुकानों व मकानों की लगातार रैकी करते है, साथ ही आने जाने वाले रास्तों की भी जानकारी एकत्रित करते है रैकी के बाद उक्त स्थानों की सम्पूर्ण जानकारी अपने अन्य साथियों व बांछड़ा गैंग के सदस्यों को देकर बांछड़ा गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर मोटर सायकिलों / चार पहिया वाहन से जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते है। घटना को अंजाम देने के दौरान उक्त गैंग के सदस्य मोबाईल का इस्तेमाल नही करते हैं। गिरफ्तार आरोपी  - भंवरलाल उर्फ गुड्डु पिता हरिसिंह बंजारा उम्र 40 साल नि. ग्राम खेड़ी मगरी थाना रठाजना जिला प्रतापगढ़ राज.  - मुकेश पिता राजु बंजारा उम्र 27 साल निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा थाना जीरन, जिला-नीमच  जप्त मश्रुका-  गिरफ्तार आरोपियों से सोने-चाँदी की रकमें जिसमें 05 किलोग्राम चाँदी व 05 तोला सोना कुल किमती 06 लाख उल्लेखनीय भूमिका उक्त महत्वपुर्ण सफलता में थाना प्रभारी जीरन निरी. योगेन्द्र सिंह सिसोदिया, थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरी संदीप तोमर, सउनि थाना जीरन रामपालसिंह राठौर, प्र. आर. प्रणव तिवारी, प्र. आर. प्रकाश सिनम. प्र. आर. प्रदीप शिन्दे (सायबर सेल), प्र.आर. गुड्डु गुर्जर थाना रतनगढ़, प्र. आर रूद्रप्रताप सिंह थाना कुकडेश्वर, प्र.आर. नरेन्द्र मालवीय थाना कुकडेश्वर, थाना जीरन आर. गोपाल पाटीदार, आर. लोकेन्द्र आर्य, आर. धर्मेन्द्र सिंह, आर. विवेक धनगर, आर. पंकज कुमावत, आर. राजेन्द्र सिंह, आर. नागेश, आर. श्याम व्यास, आर. चेतन सिंह, आर. जीवन गुर्जर थाना कुकडेश्वर, आर. जितेन्द्र गुर्जर थाना कुकडेश्वर, आर भुरसिंह थाना कुकडेश्वर, आर. लाखनसिंह (सायबर सेल) आर. कुलदीप सिंह (सायबर सेल) सैनिक 117 प्रकाश नागदा थाना जीरन का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments