Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

पहले इंस्टाग्राम पर संपर्क बढाया और बाद मे उससे नजदिकीयां बढ़ाकर उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ में जनवरी माह से जुलाई माह तक मनासा पुलिस को मिली सफलता आरोपी को किया गिरफ्तार


मनासा इंस्टाग्राम से महिला से संपर्क में आये आरोपी रोहित पिता दिलीप कालरा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बासाखेडी थाना अफजलपुर जिला मंदसौर ने एक युवती को पहले तो इंस्टाग्राम पर संपर्क बढाया और बाद मे उससे नजदिकीयां बढ़ाकर उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ में जनवरी माह से जुलाई माह तक कई बार बलात्कार किया गया। जिस पर थाना मनासा पर अपराध क्रमांक 374/ 2022 धारा 376 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। प्रकरण में आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच सूरज कुमार वर्मा द्वारा शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश और एसडीओपी मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21. 09. 2022 को सायबर सेल नीमच के विशेष सहयोग से सीतामऊ पुलिस के सहयोग से धरदबोचा। और आरोपी को सीतामऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के लोकेशन में आने पर उसकी गिरफ्तारी के लिये टीमे बनाकर लगातार लोकेशन लेकर उसका पीछा किया गया जो पुलिस टीमो को लगातार करीब छ घंटे तक छकाता रहा। और वह रामपुरा, भानपुरा, गरोठ, श्यामगढ, सुआसरा, सीतामऊ इलाका मे भागा। जिसका पुलिस टीम पीछा करती रही। जिसको अंततः सीतामऊ पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया। आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments