Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

पुलिस थाना वायडी नगर की प्रभावी कार्यवाही दिन दहाडे हुई चोरी का पर्दा फाश 50000 रू नगदी व चांदी की मुर्ती बरामद आरोपी गिरफ्तार


मंदसौर घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 21.08.2022 को सूचना प्राप्त हुई की कीटयानी निवासी तुशान उर्फ सन्नी चावला पिता स्व, परमजीत सिंह चावला के कीटयानी स्थीत सुने मकान से दोपहर के संमय अज्ञात व्यक्तीयो द्वारा ताला तोड कर मकान मे से नगदी व जेवरात चोरी कर ले गये । घटना की गंभिरता को देखते तत्काल पुलिस एस ओ पी का पालन करते निरीक्षक जितेन्द्र पाठक हमराह फोर्स के घटना स्थल  तस्दीक मे सूचना अनुसार स्थान पहुचे जहा फरियादी की उपस्थिती में मोका मुआईना किया व वरिष्ठ अधिकारी को वस्तुस्थती से अवगत करवा कर जरूरी साक्ष्य एफ एस एल अधीकारी व टीम, डाग स्काड व फिंगर प्रिन्ट अधीकारी द्वारा लिए गये मोके पर विधिवत कार्यवाही कर थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 354/2022 धारा 454,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना क्रम खुलासा श्रीमान अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर द्वारा संपत्ती संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाये जाने के अभियान के तहत त्वरीत कार्यवाही संबंधी अपराध एवं अपराधियो पर तत्काल नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने के संबंधी निर्देशो पर कार्यवाही करते एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री सतनाम सिंह एवं S.D.O.P. महोदय श्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन तथा जितेन्द्र पाठक थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व में अलग- अलग टीमो का गठन कर तकनीकी व मुखबीर तन्त्रो की सहायता लेकर अज्ञात आरोपी की हर संभव तलाश की गई । विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियो की जानकारी जिला हरदा म.प्र. की मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर द्वारा गठीत टीम उनि. संजय प्रताप सिंह, प्रआर. 639 आशीष बैरागी, प्रआर. 116 रमीज, आर. 630 गिरीश, आर. 67 उमंग शर्मा को रवाना किया गया उक्त टीम द्वारा मुलजिम की पतारसी में संदेहियों की तलाश सायबर सेल से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर करते हुए मय फोर्स ग्राम झिरी पारदी डेरा जिला हरदा दबिश देकर संदेही दीपक चौहान को गिरफ्तार किया कर हिकमत अमली व मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 21.08.22  को राजू उर्फ राजेन्द्र उर्फ सोनू भोंसले तथा लहू दगडू नि. बुलढाना महाराष्ट्र के साथ मेहरुन रंग की बिना नंबर की होंडा शाईन मोटर सायकल से आकर दिन में नीमच एवं मंदसौर में सूने मकान का ताला तोडकर नगदी व जेवरात की चोरी की थी । चोरी कर उसी मोटर सायकल पर बैठकर जावरा, उज्जैन होते हुए फरार हो गये थे जप्तशुदा मश्रुका  1. कुल नगदी  50000 रुपये तथा चांदी की गणेश जी मुर्ती किमती 10000 रुपये गिरफ्तार आरोपी 1- दीपक पिता दिनेश चौहान उम्र 20 साल नि. ग्राम झिरी थाना रेहटगांव जिला हरदा सह आरोपी 1- राजू उर्फ राजेन्द्र उर्फ सोनू भोंसले निवासी पेन सावंगी चिखली बुलढाना महाराष्ट्र 2-  लहू दगडू निवासी सरोला खामगांव पारदी बस्ती बुलढाना महाराष्ट्र सराहनीय कार्य  निरी जितेन्द्र पाठक, निरीक्षक जितेन्द्र सिंह सिसोदिया, निरी. अमित सोनी, उनि. गौरव लाड, उनि संजय प्रताप सिंह, उनि. भरत चावडा, प्रआर. 639 आशीष बैरागी प्रआर. 116 रमीज राजा, प्र.आर. 235 मुजफ्फर आर. 630 गिरीश सिंह, आर. 67 उमंग शर्मा, आर. 182 दीपक मीणा, आर. 467 मनीष बघेल,  व टीम वायडी नगर की सराहनीय कार्यवाही रही ।

Post a Comment

0 Comments