Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

अज्ञात व्यक्ति ने शूटर बताते हुए 30 लाख रुपए के लिए व्यापारी को धमकाया


रतलाम जिले के बड़ावदा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक हार्डवेयर व्यवसायी ताहिर हुसैन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी देकर 30 लाख रुपए की मांग की। घबराकर फरियादी ताहिर हुसैन ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा रुपए की मांग करने पर मामले की बात की जानकारी बड़ावदा थाना प्रभारी को दी। जहां बड़ावदा थाना पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई हैं।क्या हैं मामला किसी अज्ञात आरोपी ने हार्डवेयर व्यवसायी ताहिर हुसैन को मोबाइल पर अपने आपको शूटर बताते हुए 30 लाख रुपए की मांग की गई,और नहीं देने पर शूट करने की धमकी देकर मोबाइल काट दिया मामले में थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन ने बताया कि धमकी की बात को लेकर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अवैध वसूली करने की धारा में अपराध दर्ज किया गया है।और पुलिस और सायबर सेल मामले की जांच में जुटी हैं।

Post a Comment

0 Comments