इंदौर- दिनांक 22 सितंबर 2022 - शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था ) इंदौर श्री मनीष कपूरिया के द्वारा शहर में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर रूप से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त ज़ोन 4 इंदौर श्री आरके सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ द्वारा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश विशाल पिता महेंन्द्र सिंह ठाकुर नि.शिवलोक पार्क रंगवासा राऊ को धारा 110 दण्ड प्रक्रिया संहिता में दिनांक 05/04/2022 को आगामी छह माह के लिये अंतिम बाउन्ड ओव्हर करवाया गया थ आरोपी विशाल ठाकुर के विरूद्ध हत्या का प्रयास, अडिबाजी, मारपीट, आर्म्स एक्टा आदि विभिन्न अपराधों के लगभग 07 अपराध पंजीबद्ध हैं ।द.प्र.स. की उक्त कार्यवाही में श्री आर.के. सिंह विशेष कार्यपालक दण्डााधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-4 इंदौर के द्वारा अप्रैल माह में 06 माह के लिए आरोपी विशाल को बाउण्डं ओवर किया गया था कि वह सदाचरण करें और अपराधिक गतिविधियों से दूर रहे आरोपी विशाल द्वारा बाउण्ड ओवर प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं लेते हुए उक्त बाउण्डं ओवर अवधि के दौरान राऊ में फरियादी रेहान से अवैध वसूली के लिए मारपीट की एवं राउ क्षेत्र में दहशत फ़ैलाने के लिए क्षेत्र में पिस्टल लेकर घूमते पकडा गया, जिस पर थाना राउ पर अपराध क्रमांक 440/22 धारा 294,323,341,327,506,34, एवं अपराध क्रमांक 453/22 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया उक्त आरोपी विशाल के द्वारा बाउण्ड ओवर का उल्लंघन करने पर थाना प्रभारी राउ द्वारा धारा 122 द.प्र.स. का प्रकरण बनाकर श्री आर.के. सिंह विशेष कार्यपालक दण्डाधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त, इंदौर जोन-4 के न्यापयालय में पेश किया गया । जिस पर विचारण उपरांत बाउण्ड ओवर का उलंघन्न करने पर विशेष कार्यपालक दण्डााधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त श्री आर.के. सिंह द्वारा प्रकरण में जांच की गई एवं आरोपी के विरूद्ध थाना राउ की कार्यवाही सही पाए जाने से आरोपी को शेष बाउण्ड ओवर अवधि के लिए सेंट्रल जेल इंदौर में परिरूद्ध का आदेश पारित किया गया व्हिस्की परिपालन में पुलिस थाना राव द्वारा आरोपी विशाल पिता महेंन्द्र सिंह ठाकुर को आज दिनांक 21/09/2022 को सेंट्रल जेल इंदौर दाखिल किया गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राउ नरेंद्र सिंह रघुवंशी ,सउनि राजेंद्र सिंह नायक एवं न्यायालय प्रधान आरक्षक जितेंद्र, प्रधान आरक्षक कीरत की विशेष भूमिका रही ।


0 Comments