Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मल्हारगढ़ जनपद में बेठा पीसीओ का हटीला रवैया, जिला कलेक्टर एवं शासन की योजनाओं की उड़ा रहा धज्जियां


मंदसौर जिला कलेक्टर श्री गौतम सिंह ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के संबंध में बैठक लेते हुए सभी सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए और सभी की जांच होना चाहिए ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की योजना से वंचित न रहे लेकिन मल्हारगढ़ जनपद में बैठा ओमप्रकाश पीसीओ का हटीला रवैया कलेक्टर के निर्देशनों का पालन एवं शासन कि योजनाओं की धज्जियां उड़ा रहा है और अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है जिसकी वजह से गरीब व्यक्ति अपनी दो वक्त की रोजी रोटी कमाने के चक्कर में काम धंधे सब छोड़कर पंचायत से उप तहसील उप तहसील से पंचायत तो वही पटवारी के चक्कर लगवा रहा हैं ऐसा ही एक मामला है मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत संजीत का जहा संजीत निवासी मुकेश राठौड़ ने बताया कि तीन महीने से संबल योजना का कार्ड चालू करवाने के लिए दर-दर भटक रहा हूं लेकिन ओमप्रकाश पीसीओ द्वारा पासवर्ड देना व वेरीफाई न करने के बजाय अपने हट से बाज नहीं आ रहा एवं ऑनलाइन नहीं बता रहा एसा बोलकर हवाला दे रहा है जिसके बाद मैंने सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी शिकायत करी लेकिन वहां से भी मेरी कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ व तीन महीने पहले आवेदन किया गया विनोद रडार द्वारा उप तहसील संजीत में लेकिन ओमप्रकाश पीसीओ द्वारा पासवर्ड नहीं दिया जा रहा है और ना ही वेरीफाई कर रहा है जिससे मेरा संबल योजना का कर अपात्र बता रहा है इसके चलते मुझे शासन की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है मुकेश राठौर ने बताया कि मंदसौर जिला चिकित्सालय में दिनांक 31/08/2022 को मेरी पत्नी के डिलीवरी हुई थी और सरकार द्वारा संबल योजना के अंतर्गत जो राशि डिलीवरी के समय दी जाती हैं जिसको लेकर मुझे शासकीय हॉस्पिटल में फार्म जमा करवाना है लेकिन संबल योजना कार्ड चालु नहीं होने से अभी तक मुझे शासन की योजना का कोई लाभ नहीं मिला है अब देखना यह होगा कि शासन की योजनाओं की धज्जियां उड़ाने वाले पीसीओ पर मामले को संज्ञान में लेकर जिला कलेक्टर महोदय क्या कार्रवाई करते हैं

Post a Comment

0 Comments