Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के अंदर शामगढ़ पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार


मंदसौर  पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देष के तारतम्य में पुलिस थाना शामगढ़ द्वारा श्री महेन्द्र तारनेकर अति0 पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं श्री शेरसिंह भूरिया अनु0 अधिकारी पुलिस सीतामऊ के मार्गदर्षन में दिनांक 20.10.21 को थाना शामगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरखेड़ा नायक में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार, दिनांक 20.10.21 को थाना शामगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरखेड़ा नायक में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गई, जिस पर थाना शामगढ़ पर अप0 क्र0 522/21 धारा 307, 376 भादवि एवं धारा 3/4 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी शामगढ़ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषन में टीम गठित कर फरार आरोपी की संभावित स्थानों पर तलाश की जाकर आरोपी दुर्गेश पिता गोरेलाल केवट (नन्दा) उम्र 19 वर्ष निवासी मालपुरा थाना शाहपुर जिला डिंडोरी को घटना के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी द्वारा पूछताछ पर जुर्म किया जाना स्वीकार किया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कार्यवाही जारी है गिरफ्तार आरोपी का नाम :- 1- दुर्गेश पिता गोरेलाल केवट (नन्दा) उम्र 19 वर्ष नि0 मालपुरा थाना शाहपुर जिला डिण्डोरी पुलिस टीम :- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सूर्यवंशी थाना प्रभारी शामगढ़, उनि शैलेन्द्रसिंह कनेश चौकी प्रभारी चंदवासा, कार्य प्रआर. 211 बहादुरसिंह, आर. 664 निलेश, आर. 858 श्रीकृष्ण, आर. 753 धर्मेन्द्रसिंह व म.आर. वंदना माहेश्वरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments