नीमच 21 अक्टूबर 2021, देश में 100 करोड से अधिक को कोविड वेक्सीन लगाये जाने पर प्रदेश सहित नीमच जिले में नागरिको के सहयोग के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आमजन का आभार व्यक्त किया है। नीमच जिला मुख्यालय के वेक्सीन सेंटर महिला बस्ती गृह को आदर्श वेक्सीन सेंटर के रूप मे बना कर रंग बिरंगे गुब्बारे,रांगोली के माध्यम से आने वाले लोगो को जागरूक किया गया। टीकाकरण कार्य में लगे हुए कोरोना वारियर का सम्मान पुष्प माला पहनाकर अतिथियो द्वारा किया गया । नीमच में बड़ी संख्या में टीका लगवाने के लिए आमजनों की सराहना की गई। सेंटर पर आने वाले हित- ग्राहियो ने सेल्फी पॉइंट पर अपना फोटो लिया,और लोगो को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जिला कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल के निर्देशन में महिला बास्ति गृह सेंटर पर सीएमएचओ डॉ महेश मालवीय और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेशजैन की उपस्थित में स्वास्थ्य कर्मी,आशा, नर्सिंग स्टाफ,एएनएम आदि को कोविड काल से लेकर अब तक टीकाकरण कार्य में जुटे रहने और अथक प्रयास से नीमच के सभी जनता ने अपना पहला डोज लगवाया है।पूरे देश में 100 करोड से अधिक लोगो ने अब तक अपना पहला डोज प्राप्त कर लिया है।आगे भी हमें इसी तरह दूसरा टीका भी जिम्मेदारी पूर्वक लगवाना है।डॉ मालवीय ने कहा,कि देश के वैज्ञानिकों ने सुरक्षित और कोविड रोकथाम पर कारगर वेक्सीन बनाई है और भारत सरकार और म.प्र. सरकार ने हमे मुफ्त वेक्सीन उपलब्ध कराई है।नीमच की जागरूक जनता ने अपनी जिम्मेदारी से बड़ी संख्या में टीके लगवाये है। इसी तरह दूसरा टीका भी लगवाये । इस अवसर पर पूर्व न.पा. अध्यक्ष श्री राकेश जैन,जन प्रतिनिधि महेंद्र भटनागर, वेक्सीन मेनेजर विजय बडोने,डॉ बीएस वास्केल, बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और टीका लगवाने वाले हितग्राही उपस्थित थे जिले में अबतक 5 लाख 73 हजार 170 लोगों को प्रथम डोज और 2 लाख 3 हजार को द्वितीय डोज लगाया जा चुका है। नीमच के 32 प्रतिशत नागरिको ने अबतक अपना दूसरा डोज लगवा लिया है। गुरुवार को जिले के कुल 56 वेक्सीन सेंटर पर टीकाकरण हुआ। जिला कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी से अपील की है,कि दूसरा डोज जरूर लगवाये तभी कोविड से पूर्ण सुरक्षा मिलेगी।सभी नीमचवासी जिम्मेदारी पूर्वक दूसरा डोज निर्धारित अवधि में नजदीकी सेंटर पर जाकर लगवाये। पर्याप्त मात्रा में वेक्सीन और टीकाकरण दलों कि व्यवस्था की है


0 Comments