मंदसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देष के तारतम्य में पुलिस थाना मल्हारगढ़ द्वारा डॉ0 अमित वर्मा अति0 पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री त्रिलोकचंद पंवार अनु0 अधिकारी पुलिस मल्हारगढ़ के मार्गदर्षन में दिनांक 21.10.21 को अवैध देषी पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार, दिनांक 21.10.21 को थाना मल्हारगढ़ पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पहेडा मगरा में सरकारी कालेज के पास एक व्यक्ति पिस्टल लिये घुम रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मल्हारगढ- नारायणगढ रोड सरकारी कालेज के पास पहेडा मगरा के पास मुखबिर के बताये अनुसार एक व्यक्ति घुमता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे तत्काल हमराही फोर्स व पंचानां की मदद से पकडा गया। उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अजीज पिता नूर मोहम्मद शेख उम्र 64 साल निवासी पहेडा मगरा होना बताया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल मैग्जीन लगी जिसमें तीन जिंदा कारतूस मिले। अजीज शेख से उक्त पिस्टल व कारतूस के लायसेंस के बारे में पूछने पर नहीं होना बताया, जो कि आरोपी का कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट अंतर्गत होने से उक्त अवैध पिस्टल मय तीन जिंदा कारतुस को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना मल्हारगढ़ पर अपराध क्र 285/21 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान कार्यवाही जारी है गिरफ्तार आरोपी का नाम :- 1- अजीज पिता नूर मोहम्मद शेख उम्र 64 साल निवासी पहेडा मगरा थाना मल्हारगढ़ जप्तषुदा मश्रुका :- 01 देषी पिस्टल मय मैग्जीन एवं 03 जिंदा कारतूस पुलिस टीम :- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव थाना प्रभारी मल्हारगढ़, उनि जितेन्द्र सिंह सोलंकी, का0उनि पीएस रावत, सउनि संतोष मुनिया, प्रआर 365 महिपाल सिंह, म.आर 745 विद्या सोन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


0 Comments