Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

फोटो न्यूज़ नंबर 1 बयानबाजी कर राजनीति करना भाजपा का मकसद नहीं -रोशन वर्मा


नीमच 21 अक्टूबर 20 21 (केबीसी न्यूज़ )सरकार में बने रहने के लिए गलत बयान बाजी कर राजनीति करना भाजपा का मकसद नहीं है  । गरीब का कल्याण ही भाजपा का प्रमुख एजेंडा है ।भाजपा जनप्रतिनिधि जैसा कहते हैं वैसा कर दिखाते हैं ।जन संघ संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने यदि तब सोच लिया था कि एक देश में दो विधान दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेगा तो उस चुनौती भरा कठिन कार्य भी यदि संभव हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के कारण धारा 370 और 35ए समाप्त हो गई ।यह बात नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने प्रेस को जारी संदेश में कहीं ।उन्होंने कहा कि हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले छूट भय्ये कांग्रेस नेता भाजपा नेताओं को अखबारी नेता बताने का झूठा प्रयास करने वाले पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे ।उन्हें खुली चुनौती है कि वे  बताए कि विगत 1 वर्ष में उन तथाकथित कांग्रेसी नेताओं ने किस गरीब की मदद के लिए कोई धरना प्रदर्शन किया या किस अधिकारी से वार्ता कर उस गरीब की समस्या का निराकरण करवाया हो नहीं तो फिर भाजपा जनप्रतिनिधियों पर झूठे मनगढ़ंत आरोप लगाना बंद करें और सार्वजनिक रूप से बौखलाहट वाले बयान देना बंद करें ।भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए भाजपा कटिबद्ध है ।उन्होंने कहा कि आज जनसंघ की राष्ट्रवादी सोच की विचारधारा के कारण ही भाजपा देश की नहीं पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है ।भाजपा के संगठन से जुड़े जनप्रतिनिधि द्वारा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब व्यक्ति तक पहुंचाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने में वचनबद्ध है ।वहीं दूसरी ओर इन जन हितेषी योजनाओं से परेशान होकर कांग्रेसी नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेसी नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर जनता के बीच जाना चाहिए सेवा को अपना आधार मानकर भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह जनता की सेवा करनी चाहिए ।उसके विपरीत कुछ कांग्रेसी नेता भाजपा पर आरोप लगाने के अलावा कोई कार्य नहीं करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले के हजारों गांव में पहुंचकर सघन जनसंपर्क किया है जो अपने आप में प्रत्यक्ष प्रमाण है भाजपा नेता जनता के दुख दर्द में सदैव रात दिन सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं और गरीब मजदूर पीड़ित   की मदद के लिए हर संभव कार्य कर सरकार से स्वीकृत योजनाओं के माध्यम से सेवा कार्य करते रहते हैं। नीमच जिले के किसी भी गांव खेड़े की किसान मजदूर के साथ कोई परेशानी रही हो तब भाजपा के जिलाध्यक्ष ने जिला पुलिस अधीक्षक जिला प्रशासन से संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल मौके पर ही जन समस्या का निराकरण कीया है । गरीबों की सेवा करना उद्देश्य है  राजनीति बयानबाजी करना उद्देश्य नहीं है ।समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब व्यक्ति को मुख्यधारा में जोड़ना है। भाजपा की विचारधारा जनसंघ की विचारधारा से प्रेरित है उस पर भाजपा सेवा कार्य कर रही है।

Post a Comment

0 Comments