जिला नीमच के थाना जावद के अंतर्गत जावद गाँव में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसका भाई छत से कूदने का प्रयास कर रहा था । घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 21-10-2021 को प्राप्त हुई । उक्त सूचना प्राप्ति पर नीमच जिले के डायल-100 वाहन क्र. 05 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात आरक्षक विक्रम सिंह और पायलेट सत्यनारायण ग़ायरी ने मौके पर पहुँच कर बताया कि एकमानसिक रूप से कमजोर युवक छत से कूदने का प्रयास कर रहा था युवक के भाई ने डायल 100 को कॉल कर मदद मांगी थी । डायल-100 सेवा द्वारा युवक को सुरक्षित छत से उतारकर परिजन के सुपूर्द किया गया ।


0 Comments