Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

थाना दलौदा पुलिस द्वारा 02 पिकअप वाहन से अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे कुल 06 बैल (गौवंश) किये बरामद, 04 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जप्त।


मंदसौर  पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में मंदसौर पुलिस की अवैध गौवंश तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में पुलिस थाना दलौदा द्वारा डॉ0 अमित वर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री सौरभ कुमार, अनु0 अधिकारी पुलिस मंदसौर(ग्रामीण) के मार्गदर्शन में 02 पिकअप वाहनों से अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे कुल 06 गौवंश बैल बरामद कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार, दिनांक 18.10.21 को थाना दलौदा द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसील कार्यालय दलौदा के सामने हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर एक पिकअप वाहन  क्रमांक RJ06-GC-6333 से 03 गौवंश बैल एवं एक अन्य पिकअप क्रमांक RJ41-GA-1654 से 03 गौवंश बैल इस प्रकार कुल 06 गौवंश बैल बरामद कर उक्त वाहनों को जप्त किया गया एवं 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणों के विरुद्ध थाना दलौदा अपराध क्रमांक 411/2021 एवं 412/2021  धारा 4,6,9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधि. 2004 , 11डी पशु क्रुरता निवा. अधि. एवं 4,6,10 म.प्र. कृषक पशु परि. अधिनियम का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम :- 1. मनोज पिता हीरालाल मेघवंशी उम्र 22 साल निवासी रेहे थाना करेदा जिला भीलवाडा राजस्थान  2. सावरमल पिता भागाराम मेघवंशी उम्र 20 साल निवासी रेहे , थाना करेदा जिला भीलवाडा राजस्थान 3. हरदेव नाथ पिता लाडुनाथ योगी उम्र 30 साल निवासी  चाडो का खेडा ,दोलतगढ थाना असिंद जिला भीलवाडा , राजस्थान 4. बालकिशन पिता मांगीलाल शर्मा उम्र 36 साल निवासी रेहे , थाना करेदा जिला भीलवाडा , राजस्थान जप्तशुदा मश्रुका :-  . 6 गौवंश बैल, पिकअप क्रमांक RJ06-GC-6333 एवं पिकअप क्रमांक RJ41-GA-1654 पुलिस टीम :- उक्त कार्यवाही में उनि संजीव सिंह परिहार थाना प्रभारी दलौदा, सउनि ओपी राठौर , प्रआर 301 रशीद पठान, आर 295 राकेश शर्मा, आर 314 यशवंत सिहं, आर 804 विक्रम पाटीदार , सैनिक 177 खुमानसिंह ,सैनिक 170 बाबुलाल , सैनिक 1011 चंद्रपालसिंह  आर 517 संदीप पुरोहित का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments