Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मुस्लिम समाज शामगढ द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रक्तदाता समूह के विशेष सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया जिसमे सभी धर्मों के रक्तदाताओ ने रक्तदान कर कौमी एकता की मिशाल पेश क


शामगढ़- मुस्लिम समाज शामगढ द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रक्तदाता समूह के विशेष सहयोग से शामगढ़ शासकीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें नगर की एवं आसपास के क्षेत्र की जनता द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया गंगा जमुना तहजीब के तहत सभी समाजजनों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदाता समूह शामगढ़ द्वारा शासकीय अस्पताल को सजाया गया शिविर में 111 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया वही नगर के शमशेर खान ने 20वी बार रक्तदान किया, सोनू पुर्सवानी ने 15वी बार रक्तदान किया, पवन पांडे द्वारा 12 वी बार रक्तदान किया रक्तदान के लिए रक्तदाता समूह की राजस्थान की जिला झालावाड़ रुधिरा ब्लड बैंक की टीम के सौरभ गुप्ता, अनिल शर्मा, महावीर नायक , रवि मीणा , देवेन्द्र अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में नगर की शामगढ सृजन सेवा समिति, लायन्स क्लब, साईं समिति, रेलवे कर्मचारी, कॉलेज के छात्रों एवं नगर के कई सामाजिक संगठनों सहित चन्दवासा, बर्डिया अमरा ,साठखेड़ा खजुरीपंथ, शेमलीशंकर बरखेड़ा राठौड़, सुसनेर, अजयपुर सहित आसपास के छेत्रवासियो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया ओर रक्तदान किया सभी रक्तदाताओं को रक्तदाता समूह द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण कर अभिनंदन किया गया एवं सभी का आभार माना गया! लायंस क्लब द्वारा पहले 15 रक्तदाताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया सलीम खान , डॉ. शौक़त मंसूरी , फिरोज अगवान , जाकिर अब्बासी , जावेद हुसैन , अली हुसैन , गोरा पठान , इरशाद खान सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे। सद्भभावना प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष रज़ाक वारसी द्वारा झालावाड़ ब्लड बैंक एवं गरोठ रक्तदाता समूह की टीम का शाल श्रीफल देकर अभिनन्दन किया गया।

Post a Comment

0 Comments