चित्तौड़गढ़ 1997-98 से 2021 तक अफीम खेती से जुड़े राजस्थान मध्य प्रदेश के किसान भाइयों ने 18 अक्टूबर 2021 को चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्री पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री वित्त मंत्री वित्त राज्य मंत्री के नाम जिला कलेक्टर महोदय चित्तौड़गढ़ को सौंपा ज्ञापन साथ ही सांसद सीपी जोशी को भी ज्ञापन सौंपा गया किसानों ने एक स्वर में कहा अफीम घटिया नहीं अधिकारी घटिया है, राजस्थान मध्य प्रदेश के किसान प्रतिनिधियों ने एक स्वर में हजारों किसानों के साथ अफीम नीति 2021 -22 संशोधन हेतु 25 अक्टूबर को हजारों की संख्या में चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्री पर करेंगे प्रदर्शन अफीम घटिया नहीं अधिकारी घटिया है सरकार द्वारा थोपी गई अफीम नीति 2021- 22 देश व किसान हितेषी नहीं है इसलिए अफीम नीति 2021- 22 को निम्नांकित बिंदुओं के मद्देनजर अति शीघ्र संशोधित कर देश व किसानों को आर्थिक आजादी दिलाने के लिए 5 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया 1. 1997-98 से 2021 तक काटे गए सभी अफीम पट्टे जैसे घटिया बढ़िया वाटर मिक्स औसत कमी सस्पेक्टेड सहित विभिन्न कारणों से काटे सभी अफीम पट्टे बहाल 2. अफीम का मूल्य ₹25000 प्रति किलोग्राम या अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तय कर किसान को दिया जाए और थोपा मार्फिन नियम समाप्त कर औसत आधार पर अफीम पट्टे दिए जाए 3. 2015 से 2021 तक नारकोटिक्स विभाग की सीबीआई जांच की जाए और एसीबी के द्वारा पकड़े गए सभी भ्रष्ट अधिकारियों का नारको टेस्ट करते हुए उनके द्वारा किसानों से लूटा हुआ पैसा वापस लौटाया जाए 4. अफीम नीति 2021-22 किसानों की सहभागिता से बनाई जाए और सभी किसानों को 10-10 आरी के एक समान अफीम लाइसेंस दिए जाए 5. अफीम नीति निर्धारण से पहले 2008 से 2021 तक लगातार संघर्ष कर रहे हैं संघर्षी किसानों से प्रधानमंत्री महोदय से 5 मिनट ही सही किसानों को नारकोटिक्स विभाग की जमीनी हकीकत पर चर्चा का समय दिया जाए युवाओं ने गांव-गांव में किसानों को जगाने का आव्हान किया और सीपीएस पद्धति नहीं परंपरागत अफीम खेती के सभी अफीम पट्टे बहाली के लिए डोर टू डोर किसानों को जगायेंगे मेक इन इंडिया मेड बाय किसान मांगीलाल मेघवाल बिलोट संरक्षक नरसिंह दास बैरागी राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल सिंह चौहान महासचिव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा,मंदसौर।ज़िला अध्यक्ष नर्सिह डांगि टिडवास मन्दसोर ज़िला महासचिव मांगीलाल मालवीय खानूखेड गोपाल टाइगर उपाध्यक्ष पिंटू माली अरनोदा सुनील कुमावत गादोला सुवालाल बारेगामा तहसील अध्यक्ष कपासन रोशन लाल शर्मा तहसील अध्यक्ष बेगू लक्ष्मी लाल पुष्करना जिला अध्यक्ष उदयपुर बंसी लाल जनवा तहसील अध्यक्ष वल्लभनगर किशन लाल शर्मा बाबूलाल मेघवाल अशोक धाकड़ रामनिवास धाकड़ बाबूलाल धाकड़ अशोक धाकड़ देलवास डूंगला तहसील अध्यक्ष शंभू लाल जाट केलाश धाकड़ बडो़ली ,राजपुरा से पटेल शिवनारायण देवीलाल हुक्मीचन्द पिन्टु धाकड़ सहित सैकड़ों किसानों ने उपस्थित होकर ज्ञापन प्रेषित किया।समिति के सभी पदाधिकारियों ने सर्व सहमति से मन्दसोर ज़िलाअफीम विभाग के मीडिया प्रभारि के पद पर सुरेश डाँगी सर पिपल्याजोधा को मनोनीत किया गया आशा व्यक्त कि आप किसानों के हित में अपनी तरफ से पूरा प्रयास करेंगे


0 Comments