मंदसौर-- खंडवा लोकसभा उपचुनाव में मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद सेन ने सेन समाज को कांग्रेस को मतदान देने एवं प्रचार प्रसार मे सहयोग के लिए मैदान संभाला।विनोद सेन ने सेन समाज के परिजनो को उद्बोधन मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विनोद सेन ने मुंदी सेन समाज बैठक में कहा की भाजपा की सरकार के 17 साल मे भी सेन समाज के साथ न्याय नही किया जबकि हमारे समाज के नेतृत्वकरताओ ने बार बर मुख्यमंत्री से निवेदन करने पर भी हमारी मांगो को नही माना केश शिल्पीयों के परिवारों के पास रहने के लिए ग्रामीण क्षेत्र एंव शहरी क्षेत्र मे स्वयं के मकान भी नही है ,उनकौ शासकीय भूमि पर पटटे प्रदान किये जावे ,सेन समाज केश शिल्पीयों के सेलून व्यवसाय करने वाले के साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों मे बढते मार पीट की घटनाऐं एवं जाति सूचक शब्दों से कठोर अपमान व अत्याचार पर कठोर कानून (अनुसूचितजाति,जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गैर जमानती कानून )की श्रेणी में रखा जावे ,सेन समाज के कुलदेव संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जन्मस्थली पर बांधवगढ में सेन जी महाराज का स्मारक का शीघ्र निर्माण करवाया जावें ,सेन समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए जो विधानसभा में जो अशासकीय प्रस्ताव पारित हुआ था, उसको केन्द्र की सरकार के पास सकारात्मक करके भेजा जावे,जिससे सेन समाज अनुसूचित जाति मे शामिल हो सके ,सेन समाज के केश शिल्पीयों के लिए विशेष कुशल श्रमिक दर्जा दिया जावे,सेन समाज की बालिकाओं को नसॅ ट्रेनिंग में आरक्षण प्रदान किया जावे क्योकि सेन समाज की महिलाऐं अनादिकाल से प्रसव कराती रही है ,यह सेन समाज का पैतृक कार्य है,मध्यप्रदेश केश शिल्पी मंडल को मध्यप्रदेश राज्य केश शिल्पी वित्त एवं विकास निगम में परिवर्तित किया जावे जिससे की सेन समाज को सही ढंग से लाभ प्राप्त हो सके ,सेन समाज के लिए प्रत्येक जिले में सेन भवन एंव सेन समाज के छात्रवास के लिए शासन भूमि आवंटित करें एंव उनके निर्माण के लिए राशि आवंटित करें जिससे की सेन समाज के ग्रामीण क्षेत्र के बालक बालिकाऐं पढ़ाई कर सकें ,करोना काल में सेन समाज केश शिल्पीओं के श्रमिक सेवा कार्य बंद रहे उससे उनके ऊपर कर्ज हो गया है ,उनको आर्थिक मदद के रूप में 25000/ की आर्थिक मदद प्रदान की जावे, सेन समाज के केश शिल्पी जो शहरी क्षेत्रों में फुटपाथ एंव खुले आसमान के नीचे सेलून का कार्य करते है उनको भूमि और गुमठी उपलब्ध कराई जावे ,जिससे की वह सम्मान से अपना जीवन यापन कर सके ,सेन समाज के केश शिल्पी जो सेलून का कार्य करते है उनको सरकार की और से बीमें कराये जावे यह मागे सत्याग्रह इंसाफ यात्रा के दौरान निकाल आई थी जो यह सेन समाज के लिए सम्मान,उत्थान एंव विकास के लिए जरूरी है उपरोक्त मांग को शीघ्र शासन पूरी करने की मांग करे। मुंदी सेन समाज की उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में सामान्य बैठक हुई जिसका मे मध्यप्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस के महासचिव दीपक सेन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंदी के वरिष्ठ वृद्ध रमेशचंद्र सेन ने की मुख्य अतिथि केश शिल्पी कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद सेन, करणसिहं दरबार टोंकी, जगदीश पडिहार पिथमपुर, कीर्ति कुमार सेन, ताराचंद सेन, सुनील सेन, गजेंद्र सेन रहे। बैठक में सेन समाज के अमीन सेन बांगडदा, गोपाल, छोटू, दिनेश, संतोष, राजेश, अनिल, हुकुमचंद, राजेश, मुकेश, दीपक, देवेंद्र, प्रदीप सेन उपस्थित कार्यक्रम का संचालन सेन समाज मुंदी अध्यक्ष सुनिल सेन तथा कार्यक्रम का आभार दिनेश सेन ने किया।यह जानकारी लोकसभा प्रभारी तुलसीराम राठौर मंदसौर ने दी है।


0 Comments