निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी मार्ग पर ग्राम मढ़ढा से आगे एस्सार पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना ट्रेलर और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत घटनास्थल पर एक की मौत दूसरा घायल पुलिस की आला अधिकारी के टीम विधायक कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा भी मौके पर चित्तौड़गढ़ जिले निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी मार्ग पर ग्राम मढ़ढा से आगे एस्सार पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। ट्रेलर और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई है। हादसे में दो जनों के जिंदा जलने की बात सामने आई है। वहीं एक को लोगों ने बचा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति अब भी वाहन के अंदर फंसा हुआ था। इस हादसे के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है और लंबा जाम लग गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है हादसे में दो लोग जिंदा जल गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृपलानी के निर्देश पर जेके सीमेंट एवं वंडर सीमेंट की फायर बिग्रेड हुई मौके पर पहुंची है। वहीं विधायक कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा भी कनेरा से हुए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इधर, दोनो तरफ डेढ़ से दो किलोमीटर तकवाहनों की के लंबी कतारें लग गए। वंडर व जेके सीमेंट की फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझा रही है। क्रेन से दोनो वाहन हटाए गई। इस मौके पर एसडीम विकास पंचोली डिप्टी बद्रीलाल
0 Comments