छोटीसादड़ी। धोलापानी पुलिस में एक क्विंटल से अधिक डोडा-चूरा बरामद किया है। मामलें में दो आरोपी को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त कार को किया है। धोलापानी थानाधिकारी रवींद्र पाटीदार ने बताया कि पुलिस द्वारा चरलिया अम्बावली के पास नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान एक कार अल्टो नम्बर आरजे 39 सीए 3605 जिसमें दो व्यक्ति बैठे हो तेजगति से धोलापानी की तरफ से आई। जिसको पुलिस जाप्ते द्वारा ईशारा देकर रोकने का प्रयास किया गया तो कार चालक ने कार को नहीं रोककर नाकाबन्दी स्थान के साईड से तेज गति से कार को निकालने का प्रयास किया। कार तेजगति में होने के कारण कार मय चालक असन्तुलित होकर पल्टी खाकर सडक के दाईं तरफ करीब 10 फीट की दूरी पर जाकर रूक गई। जिसको पुलिस जाप्ते द्वारा घेरा देकर रोक गया। पुलिस ने कार चालक व साथ में बैठे युवक का नाम पुछा तो चालक ने अपना नाम दीपक पुत्र जवेरीलाल विश्नोई उम्र 19 साल निवासी डोली कलां थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा का होना बताया व उसके साथी ने अपना नाम अशोक पुत्र बगडूराम विश्नोई उम्र 25 साल निवासी खेतासर थाना ओसियां जिला जोधपुर ग्रामीण का होना बताया। कार की तलाशी लेने पर कार से कुल 102 किलोग्राम डोडाचुरा मिला। जिसे जब्त कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया। धोलापानी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और मामलें की जांच जलोदा जागीर थानाधिकारी मुंशी मोहम्मद द्वारा की जा रही है।


0 Comments