Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नीमच शहर के अंदर से गुजरने वाला हाईवे होगा फोरलेन ,सरकार से 133 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिल भाटखेडा से डूंगलावदा 16 किमी पर बनेगा फोरलेन शहर के मुख्य मार्ग का बदलेगा नजारा नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह परिहार लगातार अथक प्रयास करे थे आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई

नीमच :- शहर के अंदर से गुजरने वाला हाईवे होगा फोरलेन ,सरकार से 133 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिल गई है। 16 किमी के भाटखेड़ा से डूंगलावदा तक आंतिरिक फोरलेन की सौगात मिलने के बाद शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। शहर का नजारा खूबसूरत दिखने के साथ ही आतंरिक फोरलेन निर्माण के बाद आवागमन की राह और भी आसान हो जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनमोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंगलवार को केबिनेट की बैठक में 133 करोड़ की राशि पारित की गई है। उल्लेखनीय है इस फोरलेन सडक के लिए नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीपसिंह परिहार लगातार अथक प्रयास करे थे आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और जल्द ही शहर के अंदर से फोरलेन की सुविधा आम जनता को मिलेगी।शहर के अंदर से गुजरने वाले हाइवे को फोरलेन के 16 किलोमीटर तक के क्षेत्र में आने वाले भाटखेड़ा, जमुनिया, हिंगोरिया, नीमच शहर , कनावटी, डूंगलावदा का सौंदर्यकरण भी किया जाएगा। विधायक श्री परिहार ने बताया भाटखेड़ा से डूंगलावदा मार्ग पर आतरिक फोरलेन होने के बाद शहर का सौंदर्यकरण तो होगा ही, साथ ही सडक हादसों पर भी अंकुश लगेगा। साथ ही शहर में यातायात बाधित होने की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। शहर के अंदर पूरे मार्ग पर डिवाइडर लगा कर इस मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विधायक श्री परिहार इस विशेष सड़क के लिए भोपाल प्रवास पर थे। केबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने के बाद विधायक श्री परिहार ने मुख्यमंत्री श्री यादव, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को मिठाई खिलाकर धन्वयवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विधायक श्री परिहार ने नीमच मेडिकल कालेज के लोकार्पण के लिए भी मुख्यमंत्री को विधायक परिहार ने आमंत्रित किया । शीघ्र ही मुख्यमंत्री श्री यादव नीमच मेडिकल कालोज का लोकार्पण करेंगे

Post a Comment

0 Comments