Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मनासा सीएम राइज स्कूल के ड्राइवर की बालागंज बस स्टेंड पर अचानक हुई मौत ,पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा अस्पताल पुलिस जुटी जांच में

मनासा।मंगलवार सुबह 9:00 बजे ग्राम पंचायत बालागंज के बस स्टैंड पर मनासा सीएम राइज स्कूल बस ड्राइवर की अचानक मौत हो गई। गनीमत यह रही के घटना चलती हुई बस में नहीं हुई नहीं तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था प्रतिदिन के हिसाब से रोजाना सीएम राइज स्कूल का बस ड्राइवर राधेश्याम पिता मोडीराम धनगर उम्र करीबन 42 वर्ष निवासी गाग़निया खेड़ी मनासा सीएम राइज स्कूल की बस लेकर बच्चों को लेने ग्राम बालागंज आया। गाड़ी रिवर्स लगाकर बस स्टेंड पर बस खड़ी कर बच्चों का इंतजार कर रहा था।इस बस में ग्राम बालागंज , जामुनिया रावजी और अखेपुर के करीब 15 बच्चे पढ़ने जाते हैं।अचानक से ड्राइवर को खून की उल्टी हुई और 2 मिनिट के अंतराल में ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। गनीमत यह रही के चलती बस में यह हादसा नहीं हुआ नहीं तो और भी बड़ी घटना हो सकती थी ।सूचना पर मनासा थाना 108 एंबुलेस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भेजा गया ।ग्राम पंचायत सरपंच जगदीश ओढ़ ने बताया कि प्रतिदिन यह ड्राइवर बस से सीएम राइज स्कूल के बच्चों को लेने आता है वही आज भी स्कूल के बच्चों का इंतजार कर रहा था तभी अचानक खून की उल्टी हुई और मौके पर उसकी मौत हो गई ।गनीमत यह रही के चलती बस में यह हादसा नहीं हुआ नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी  सूचना पर  स्थानीय मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई हैं ।वही मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल में भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments