नीमच माननीय मुख्यमंत्री महोदय के प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अंकित जयसवाल, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक रंजन, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में उप निरीक्षक फतेहसिह आंजना की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कुल 01 किलो 460 ग्राम अफीम व हिरो सुपर स्पलेण्डर मोटर सायकल नम्बर RJ 09 LS 7570 सहित 02 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है दिनांक 19.08.2024 को थाना जीरन पुलिस द्वारा नाकाबंदी करते हुए महु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने आम रोड पर नाकाबंदी कर हिरो सुपर स्पलेण्डर मोटर सायकल नम्बर RJ 09 LS 7570 से आरोपी विष्णु पिता जगदीश गुर्जर उम्र 21 साल निवासी लसुडी आंत्री थाना कुकडेश्वर भुरालाल पिता गोरा बंजारा उम्र 50 साल निवासी मालाहेडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 460 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त किया गया है। घटना के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए थाना जीरन पर अपराध क्रमांक 232/24 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है गिरफतार आरोपी- 1- विष्णु पिता जगदीश गुर्जर उम्र 21 साल निवासी लसुडी आंत्री थाना कुकडेश्वर भुरालाल पिता गोरा बंजारा उम्र 50 साल निवासी मालाहेडा 2- जप्ती 1- 01 किलो 460 ग्राम अफीम 2- हिरो सुपर स्पलेण्डर मोटर सायकल नम्बर RJ 09 LS 7570 ( कुल किमती 488,000/- रूपये) उक्त सराहनीय काय में निरीक्षक मनोज सिंह जादौन थाना प्रभारी जीरन एवं थाना जीरन पुलिस टीम का सराहनीय व उल्लेखनिय योगदान रहा है।


0 Comments