Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

छतरपुर से बागेश्वर धाम जाते समय ट्रक से टकराया ऑटो 5 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल

छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए ऑटो में बैठकर जा रहे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑटो रिक्‍शा हाईवे पर ट्रक से जा भिड़ा। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और छह से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं हादसा झांसी खजुराहो हाईवे एनएच 39 पर मंगलवार को सुबह करीब 5:00 बजे हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छतरपुर स्टेशन पर उतरे और ऑटो में बैठकर बागेश्वरधाम के लिए निकले थे, लेकिन आटो संचालक ने ओवरलोड सवारी बिठा ली। तभी कदारी के पास पहुंच कर ऑटो नंबर यूपी 95 एटी 2421 हाईवे पर ट्रक नंबर पीबी 13 बीबी 6479 से टकरा गया। मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments