नीमच। भाटखेड़ा स्थित सावन वाला पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की जगह पानी भरने पर कई टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन खराब हो गए। इसी से परेशान वाहन चालकों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा कर दिया। इसके बाद नीमच सिटी थाना की डायल हंड्रेड वाहन पेट्रोल पंप पर पहुंची और फरियादी और पेट्रोल पंप संचालक को सिटी थाने लाया गया। जैसे ही यह खबर मीडिया कर्मियों के द्वारा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा तक पहुंची तो उन्होंने अधिकारियों को पेट्रोल पंप पर भेजा और वास्तविकता का पता लगाया। जहां अधिकारियों को पेट्रोल पंप के नोजल से पेट्रोल की जगह पानी निकलता मिला। इसके बाद कलेक्टर हिमांशु चंद्राने उक्त भाटखेड़ा स्थित सावन वाला पेट्रोल पंप को सील करने के आदेश दे दिए।


0 Comments