Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

इंदौर के अंतिम चौराहे पर फायरिंग महाकाल दर्शन के लिए जाते समय बाइक पर बैठे युवक को पैर में गोली मारी

इंदौर के मल्हारगंज इलाके के अंतिम चौराहे पर गणेश नाम के युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है। उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना गुरुवार सुबह 7.30 बजे की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गणेश अपने दोस्त के साथ महाकाल दर्शन के लिये निकला था। दोनों अंतिम चौराहे पर पहुंचे तो पीछे से किसी ने फायर कर दिया। गणेश बाइक पर पीछे बैठा था। गोली उसके पैर में लगी। उपचार के लिये उसे अस्पताल भेजा गया। गणेश महाराष्ट्र का रहने वाला है। संभवत: यहां अपने रिश्तेदारों के यहां पर वह आया था।पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments