Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नकली नोट मामले में गुजरात के गांधीनगर से भवानीमंडी के तीन युवकों को गिरफ्तार किया भानपुरा के गांव में छापे थे नकली नोट

भवानीमंडी : नकली नोट मामले में अहमदाबाद की सीआईडी ​​क्राइम ब्रांच ने गुजरात के गांधीनगर से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने भवानीमंडी शहर के तीन व्यक्तियों से 15 लाख 32 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए भवानीमंडी 10 खोली निवासी सतीश जीनगर नकली नोट के मामले में कई बार जेल जा चुका है। और धोखाधड़ी सहित कोटा, इंदौर, जयपुर में नकली नोट के मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नोट मंदसौर जिले के भानपुरा कस्बे में रंगीन फोटोकॉपि मशीन से छापे गए थे जानकारी के अनुसार भवानीमंडी निवासी सतीश जिनवार, पचपहाड़ निवासी अनिल कुमार रजत और नारायण खेड़ा निवासी कालूराम मेघवाल नकली नोट रामोल पलाई ओवर के पास जुआपुरा निवासी मैनुद्दीन सैयद को देने जा रहे थे।  उस वक्त पुलिस ने तीनों आरोपियों को मुखबिरी की बात बताई। आरोपी पुलिस हिरासत में है व फिलहाल अहमदाबाद पुलिस रिमांड में हैं

Post a Comment

0 Comments