Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, ट्रेलर ने राह चलते लोगों को कुचला, 1 गंभीर घायल।

उदयपुर से गुजरने वाले गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा गोगुंदा थाना क्षेत्र के मलवा चौराहे पर हुआ। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि हाईवे पर ट्रेलर ड्राइवर ने राह चलते लोगों को कुचल दिया। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर और उसके साथी की भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बेकरिया पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतकों की डेड बॉडी को बेकरिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। वहीं एक घायल को उदयपुर रेफर किया गया है

Post a Comment

0 Comments