चित्तौड़गढ़ में शहर के कपासन चौराहे पर एसिड से भरा एक टैंकर पलट गया। इससे उसमे भरा एसिड रास्ते में बिखर गया। टैंकर का ड्राइवर और उसका साथी मौके से भाग छूटे। यह टैंकर हिंदुस्तान जिंक के चंदेरिया स्मेल्टर से जाया जा रहा था हादसे की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जिंक प्रशासन को सूचना दी। एक्सीडेंट किस तरह हुआ इसकी जानकारी नहीं आई। एसिड बिखरने के कारण आसपास का ट्रैफिक रोक दिया गया। एसिड के ऊपर फोम टैंडर और फ्लाई ऐश डालकर नियंत्रण किया गया और ट्रैफिक को भी वन वे किया गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था एसिड से भरा टैंकर पलटने की सूचना के बाद मौके पर जिंक प्रशासन और पुलिस पहुंची।एसिड से भरा टैंकर पलटने की सूचना के बाद मौके पर जिंक प्रशासन और पुलिस पहुंची।एसिड बिखरा, होने लगा गैस रिसाव दरअसल शहर के कपासन चौराहे पर हिंदुस्तान जिंक के चंदेरिया स्मेल्टर से ले जाते समय एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर में एसिड भरा हुआ था। भरा हुआ एसिड सड़क पर बिखर गया और गैस रिसाव होने लगा। केमिकल से रोड खराब होने की स्थिति हो गई एसिड के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए टीम पहुंची शहर से भीलवाड़ा, उदयपुर हाईवे पर स्थित व्यस्त चौराहा हाेने से हादसे का पता चलने पर प्रशासन की सांसें फूल गई। जिला प्रशासन की सूचना पर जिंक प्रबंधन की ओर से एसिड के दुष्प्रभाव काे काबू में करने वाली टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों ने जब इसकी जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर कोतवाली थाने से एएसआई जितेंद्र सिंह मय जाब्ता पहुंचा। गनीमत रही कि हादसा देर रात होने के कारण उस दौरान आसपास कोई नहीं था, जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। वहीं जानकारी में आया कि ड्राइवर और उसका साथी मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था सुबह 11 बजे तक भी धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया फोम टैंडर और फ्लाई ऐश डालने के बाद स्थिति अब कंट्रोल में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी रास्तों को बंद कर दिया। हालांकि रात को ट्रैफिक ज्यादा नहीं था। लेकिन फिर भी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर ऐतिहात के तौर पर ट्रैफिक को पूरी तरह बंद कर दिया गया। जिंक की टेक्निकल टीम ने फोम टैंडर और फ्लाई ऐश डालकर कंट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन सुबह 11 बजे तक भी एसिड का गैस निकलता ही रहा। पुलिस ने सुबह ट्रैफिक को देखते हुए रास्ते को वन वे कर दिया। फोम टैंडर और फ्लाई ऐश डालने के बाद स्थिति नियंत्रण में हुई।


0 Comments