गरोठ थाना क्षेत्र के गांव कोटडा बुजुर्ग में तेज गति से आ रही कार ने बगुनिया निवासी पति-पत्नियों को अपनी कार से टक्कर मार दी। घटना सोमवार शाम 5 बजे हुई है इसमें घायल दंपती गांव बगुनिया के शाकिर भाई उम्र 46 और बेगम फरिदा उम्र 45 बताए गए हैं। जिन्हें गरोठ की शासकीय चिकित्सालय में उपचार कर मंदसौर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया और कार क्रमांक राज 02 एस एफ 8083 भवानी मंडी राजस्थान की बताई जा रही है गरोठ थाने से सहायक उप निरीक्षक धन्नालाल जोशी ने बताया कि दोनों ही वाहनों को गरोठ थाने लाया गया है। घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें रेफर किया गया है। फरियादी अभी कोई नहीं आया है। इसलिए मामला नहीं बनाया है। कोई आएगा तो आगे की कार्रवाई थाने से की जाएगी।


0 Comments