इंदौर कमिश्नरेट में लूट, चोरी/नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं उनमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर राकेश गुप्ता व्दारा दिए गए हैं। उक्त निर्देश के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन 4 इंदौर ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस उपायुक्त जोन 4 इंदौर आनंद यादव को निर्देशित किया गया है। उक्त तारतम्य में सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा इन्दौर हेमन्त चौहान के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सराफा निरीक्षक दीपक यादव और उनकी टीम द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है दिनाक 06.06.2024 को फरियादिया द्वारा थाना सराफा पर रिपोर्ट किया कि की मेरी दुकाना से दो अज्ञात महिला मुंह पर मास्क लगाये हुये थी जो दुकान से सोना चोरी करके ले गये। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाने पर अपराध 56/24 धारा 380 भादवि की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में ली गई विवेचना के दौरान अपराध में माल मुलजिम की पतारसी हेतु पुलिस टीम द्वारा आसपास के करीब 600 सी सी टी व्ही फुटेज देखे गए। उक्त अपराध में सी सी टी व्ही फुटेज, सायबर तकनीकी और मुखबिर की सहायता से उक्त अज्ञात आरोपी मालेगाव महाराष्ट्र के होना पाये गया जिसके आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर मालेगां भेजी गई। जहां पर सायवर तकनीकी एवं मुखबिर द्वारा बताये हुलिए की महिला दिखी जिनको पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया जिससे उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम 01. सईदा अंसारी पति शेरू अंसारी उम्र 50 साल निवासी काकू बाई का बाग मगमेश्वर मालेगांव महाराष्ट 02. साहिदा अंसारी पति बशीर अंसारी उम्र 45 साल निवासी 986 पहली गली इकबाल डाबी मालेगा महाराष्ट 03. राजेश पिता दत्तु जाधव उम्र 25 साल निवासी मशान मारूति मालेगाव महाराष्ट को गिरफ्तार किया आरोपी के कब्जे से चोरी गया मश्रुका कीमती करीब बारह लाख रूपये व मारूति स्वीफ्ट डीजायर क्रमांक एम एच 41 बी एच 7478 को जप्त किया आरोपियो से पूछताछ जारी। अनुसंधान जारी है।आरोपी की गिरफतारी में थाना सराफा निरीक्षक दीपक यादव, उप निरीक्षक राम रघुवंशी • उनि देवेन्द्र मिश्रा, उनि. आनंद मिश्रा, सउनि भगवान सिंह, उनि अनिल शर्मा, प्र.आर. सुभाष,पाराशर,, प्र.आर. बलराम प्र.आर मनोहर, आर विष्वेन्द्र, आर रोहित पाराशर, आर. अनुराग, आर कपिल रावत, आर कमलेश चौरे, आर. सुभाष शर्मा आर. दीपक परिहर. आर. जोगेश लश्करी, आर. गौरब परमार म.आर. निकिता की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments