Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

कृपलानी की कार्यशैली और भाजपा.की रीति नीति से प्रभावित होकर युवा कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह जाट ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री कृपलानी की उपस्थिति में भाजपा.में सम्मिलित हुए ईश्वर सिंह जाट,कृपलानी ने किया स्वागत

निम्बाहेड़ा 29 नवम्बर 2023 निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय बाड़ोलीघाटा में शनिवार शाम युवा कांग्रेस नेता और राजस्थान जाट युवा महासभा जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह जाट ने भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व यू.डी.एच. मंत्री श्रीचंद कृपलानी से भेंट कर उनकी कार्यशैली और भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठुलाल जाट और ग्राम पंचायत बड़ोली घाटा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में युवा कांग्रेस नेता और राजस्थान जाट युवा महासभा जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह जाट को पुष्प माला और पार्टी का उपरना ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया भाजपा में सम्मिलित हुए युवा कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह जाट ने इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री कृपलानी को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस विधान सभा चुनाव में अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रतिबद्ध होकर भारतीय जनता पार्टी की जन हितैषी नीतियों को लेकर आम जन से संपर्क करते हुए उनके समर्थन में प्रचार प्रसार का कार्य करेंगे। ईश्वर सिंह जाट ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी में व्याप्त भेदभाव पूर्ण तुष्टिकरण और आमजन विरोधी भ्रष्टाचारी नीतियों से त्रस्त हो चुके थे और इसके ठीक उलट भाजपा.प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के उदार व्यक्तित्व,साफ सुथरी कार्यशैली और उनके द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले मित्रवत स्नेह सम्मान से प्रभावित होकर ही उन्होंने भाजपा में सम्मिलित होने का निर्णय लिया है इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सी.पी. नाम धरानी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर,पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट,शंभूलाल जाट,मेघराज,महेंद्र जाट, हीरालाल नायक, गणपत, लक्ष्मीलाल जाट,रामलाल जाट,महेंद्र जाखड़,सुनील जाट, भेरोसिंह जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा. पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments