रामगंजमंडी- दो युवकों ने बाजार नम्बर 5 में स्थित आशीर्वाद ज्वेलर्स से दिन दहाड़े डेढ़ लाख रुपए की कीमत के पेंडल पर हाथ साफ कर दिया , पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई , ज्वेलर्स मालिक के अनुसार दो युवक जिन्होंने केप व चश्मा लगा रखा था , दिन में 3.45 बजे दूकान पर पहुचे , युवकों ने दुकानदार से सोने के पेंडल दिखाने को बोला , पेंडल देखने और दिखाने के बीच ही युवकों ने बड़ी सफाई से एक डिबिया पार कर ली , डिबिया में 9- 10 पेंडल बताए जा रहे है, जिसकी कीमत सवा लाख से डेढ़ लाख के बीच थी कुछ देर बाद युवक बिना कुछ लिए निकल गए , उनके जाते ही दुकानदार को पता चल गया कि पेंडल की एक डिब्बी गायब है , दुकानदार तुरन्त उनके पीछे दौड़ा इसी बीच दोनों युवक बाइक से जो उन्होंने दुकान से कुछ दूर खड़ी कर रखी थी पर बैठकर गायब हो गए , दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है


0 Comments