Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

सीतामऊ थाना प्रभारी और आज़ाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी गुफरान पठान के साथ हुई अभद्र और अपशब्द को लेकर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने थाना प्रभार को लाइन अटैच को लेकर 3 घंटे तक सीतामऊ थाने का घेराव किया गया

सीतामऊ थाना प्रभारी और आज़ाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी गुफरान पठान के साथ हुई  अभद्र और अपशब्द को लेकर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने थाना प्रभार को लाइन अटैच को लेकर 3 घंटे तक सीतामऊ थाने का घेराव किया गया सीतामऊ में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी भीम आर्मी जिला अध्यक्ष मंगलेश सूर्यवंशी जिला प्रभारी गुफरान पठान और समस्त भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के  नेतृत्व में सीतामऊ थाने का घेराव कर थाना प्रभारी को लाइन अटैच को लेकर सीतामऊ थाने में विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंची एसडीओपी सुश्री निकिता सिंह ने भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष से बात चीत करके सात दिन का समय दिया और सभी को आश्वासन दिया जांच करके सात दिवस के अंदर जो भी जांच होंगी उसमे दोषी पाए जानें पर सीतामऊ थाना प्रभारी पर उचित कार्यवाही की जाएंगी। एसडीओपी सुश्री निकिता सिंह ने सात दिन का आश्वासन दिया है। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने  सात दिन में कार्यवाही नही हुई तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंदसौर में धरना प्रदर्शन करेंगे। एसडीओपी सुश्री निकिता सिंह के  आश्वासन के बाद भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने धरना आंदोलन खत्म किया गया।

Post a Comment

0 Comments