Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नीमच। बघाना थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम लेवडा निवासी महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने खाया जहर

नीमच। बघाना थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम लेवडा निवासी  महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया।  अज्ञात कारणों के चलते महिला ने खाया जहर बघाना क्षेत्र के लेवड़ा निवासी 21 वर्षीय  मायाबाई पिता प्रकाश मिना को गम्भीर अवस्था मे अस्पताल लाये जांच महिला का इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला का विवाह 8 दिन पूर्व 2 मई को छोटी सादड़ी थाना अंतर्गत आने वाले नारायणी के समीप शिवपुरा में हुआ था। बीते कल मंगलवार को ही वह अपने माईके ग्राम लेवड़ा लौटी थी। जहां बुधवार को सुबह उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिला अस्पताल में नवविवाहिता के पिता प्रकाश मीणा ने बताया कि उसकी बेटी माया बाई का विवाह 2 मई 2023 को ग्राम नारायणी के समीप स्थित शिवपुरा निवासी दिनेश मीणा के साथ विवाह हुआ था। इसके बाद से ही वह अपने ससुराल पति दिनेश मीणा के साथ निवासरत थी और बीते मंगलवार को ही वह अपने मायके ग्राम लेवड़ा आई थी। आज बुधवार सुबह उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इस पर उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लाए। यहां से गंभीर हालत के चलते उदयपुर रैफर किया गया है।

Post a Comment

0 Comments