मध्यप्रदेश के 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसमें 10वीं-12वीं के करीब 19 लाख स्टूडेंट्स को बोनस नंबर दिए जाएंगे. दोनों कक्षाओं में प्रश्नपत्र में गलती के चलते शिक्षा विभाग ने ये फैसला लिया है. आइए जानते हैं किन विषयों में मिलेंग बोनस अंक इन विषयों में मिलेंगे बोनस नंबर दसवीं के सोशल साइंस, हिंदी और 12वीं के फिजिक्स और हिंदी के सब्जेक्ट के प्रश्न पत्रों में गलती हुई थी. इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी हुई थी. अपनी इस गलती की वजह से अब मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) ने इन्हीं विषयों में बोनस अंक देने का फैसला लिया है. जानकारी के लिए बता दें कि आज से परीक्षा के मूल्यांकन का दूसरा चरण शुरू होगा. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रश्नपत्रों के मूल्यांकन के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है जल्द ही आएगा रिजल्ट 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (MP Board Exam Result) मई के पहले सप्ताह तक आने की संभावना है. एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से 27 मार्च 2023 तक और एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक आयोजित किया गया था. यदि पेपर में कोई छात्र फेल हो जाता है तो वह रीचेकिंग का आवेदन कर सकता है जानें रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स रिजल्ट घोषित होने के बाद यदि कोई स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री आता है तो उसके लिए परीक्षा जुलाई 2023 में होगी. इसके अलावा रिजल्ट सितंबर तक आने की संभावना है. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद एमपी बोर्ड 12वीं या 10वीं रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें. इसके बाद रोल नंबर टाइप करें और सबमिट पर क्लिक करें. परिणाम आपके सामने दिखेगा.


0 Comments