मंदसौर जिला मुख्यालय पर शिवना नदी सहित कई नदियों से अवैध रेत उत्खनन हो रहा है। सूत्री की माने तो सबसे अधिक अवैध खनन चबल नदी व गांधीसागर जलाशय से किया जा रहा है। रेत कारोबारी नीत नए तरीकों से नदियों से रेत निकाल रहे है। रेत माफियाओं द्वारा केवल बसई क्षेत्र में ही प्रतिदिन 500 से 1000 ट्रॉली रेत खनन की जा रही है। 25 से अधिक जगहों पर कारोबारी पनडुब्बी मोटरों के माध्यम से प्रेशर से पानी के अंदर से रेत खींच रहे है। खनिज विभाग केवल शिकायतों पर ही यदाकदा कार्रवाई कर इतिश्री कर रहा है।जानकारी के अनुसार चंबल नदी के अलावा रेतम, तुंबड और शिवना नदी से रेत का अवैध खनन हो रहा है। रेत कारोबारी पनडुब्बी डालकर पाइप से निकाल कर रहे अवैध उत्खनन आपको बता दे की नदियों से अवैध रूप से उत्खनन कर सीधा आर्डर से लोगों के यहां रेत पहुंचा रहे है। पूरे माह में अवैध खनन व अवैध परिवहन पकड़ने के दो से तीन मामले सामने आते है। बसई, संजीत, सीतामऊ तहसील क्षेत्र में चंबल नदी व गांधीसागर जलाशय से सैकडों फीट नीचे से रेत को प्रेशर से निकालने का यह धंधा लंबे अरसे से चल रहा है। कभी खनिज विभाग ने औचक निरीक्षण कर कार्यवाही नही की।


0 Comments