Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

गोवंश की तस्करी पर कार्रवाई:छोटा हाथी टेम्पो से बरामद किए गौवंश, 5 के खिलाफ केस दर्ज

मंदसौर के मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने एक पिक अप वाहन से 4 गोवंश को बरामद किए है मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों ने पशुओं को बेरहमी पूर्वक छोटा हाथी टेम्पो में भरे थे मल्हारगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अवैध गोवंश परिवहन पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के महू नीमच हाईवे फोरलेन पगारिया पेट्रोल पंप के निकट नाकाबंदी करते हुए एक छोटा हाथी टेंपो वाहन क्रमांक एमपी 44 जीए 2191 को रोककर तलाशी लेने के दौरान, टैंपों में बेराहमी पूर्वक ठूस ठूस कर भरे 4 बैलों को मुक्त करवाया गया मामले में पुलिस ने लादू लाल पिता गोपाल लाल दरोगा (28 वर्ष) साल निवासी मेघपुरा झातला जिला नीमच, बहादुर पिता मानसिंह (25 वर्ष) निवासी मोरारजी थाना पाटन, मांगू पिता कांजी (35 वर्ष) निवासी कडवाली पाटन जिला बांसवाड़ा राजस्थान, झाला पिता शतरा (23 वर्ष) निवासी मोरजरी और सुरेश पिता हशु (22 वर्ष) निवासी मोरजरी बांसवाड़ा राजस्थान के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकार दर्ज किया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments