मंदसौर से संजीत तक चलने वाली क्रेटा इन दिनों काफी चर्चा में है क्यों की शाम होते ही देर रात तक यह क्रेटा संजीत व आसपास के क्षेत्र में चक्कर लगाती रहती है। भरोसेमंद सूत्रों की माने तो मामा-भांजे संजीत से क्रिकेट सट्टा की आनलाइन-लाईन चलाई जा रही जो मध्यप्रदेश व राजस्थान तक फैली हुई है। जानकारों का तो यह भी कहना है की आईपीएल के लिए नाहरगढ़ थाना क्षेत्र सबसे सुरक्षित क्षेत्र है यहा कार्यवाही का कोई डर नही है। मंदसौर के भी कई युवा संजीत में जाकर मामा के राज में बेधड़क ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का कारोबार कर रहे है। संजीत सें सचालित होने वाले गोरख धंधा याने की क्रिकेट मैच पर आनलाइन हरजीत का कारोबार किसकी शह पर चल रहा है आखिर संजीत में संचालित इस बड़े किंग पर कार्यवाही नही की जाती जबकि संजीत में बच्चो से लेकर बुजुर्ग तक को पता है की संजीत किंग कोन है तो फिर पुलिस इन नामचीन हस्तियों तक क्यों नही पहुंच पा रही है। क्या संजीत में पुलिस का मुखबिर तंत्र इतना कमजोर है या मुखबिर पुलिस का सहयोग ही नही करना चाहते।


0 Comments