मनासा नीमच 28 फरवरी 1928 डॉक्टर सी वी रमन द्वारा 'रमन प्रभाव की खोज' के उपलक्ष्य में शासकीय रा.वि महाविद्यालय मनासा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती तस्वीर पर संस्था प्राचार्य डॉ अनिल जैन द्वारा पुष्प माला अर्पित कर की गई। विज्ञान संकाय से श्री मुकेश मालवीय पंकज रसानिया द्वारा "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इतिहास, उद्देश्य ,परमाणु ऊर्जा व विज्ञान के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने पर प्रकाश डाला। विज्ञान प्रश्न मंच, पोस्टर निर्माण इत्यादि प्रतियोगिताएं इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा संपन्न की गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं संस्था प्राचार्य डॉ अनिल जैन द्वारा विज्ञान विषय आविष्कार और आधुनिक नवाचार विषय पर उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों से वैज्ञानिक अनुसंधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समाज जन के साथ साझा करते हुए समाज में फैली हुई रूढ़िवादिता व कुरीतियों के उन्मूलन में योगदान देने की बात की। कार्यक्रम में मंच संचालन आशा पटेल व आभार प्रदर्शन अरुण कुमार चौरसिया ने किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय विद्यार्थी राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
0 Comments