Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नीमच शहर में शुक्रवार को दिनदहाड़े महिला के साथ लूट की घटना हुई है। बाइक सवार बदमाश महिला के गले से सोने की चैन लूटकर फरार हुए


नीमच शहर में शुक्रवार को दिनदहाड़े महिला के साथ लूट की घटना हुई है। बाइक सवार बदमाश महिला के गले से सोने की चैन लूटकर फरार हुए हैं। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मला देवी पति विमल जैन निवासी धानमंडी शुक्रवार सुबह पुस्तक बाजार स्थित दिगम्बर जैन मंदिर आई थी। इसी दौरान जब वह गोपाल गली के कौने पर खड़ी थी तो बाइक से बदमाश आया और गले में पहनी सोने की चैन लूटकर फरार हो गया। पीड़ित महिला के बेटे विकास जैन के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 से 11.15 बजे के बीच की है। लूट की घटना के बाद मौके पर सनसनी फैल गई। जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। कैंट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला ने अज्ञात आरोपित के विरूद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 

Post a Comment

0 Comments