नीमच 16 सितम्बर 2022, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शासन की विभिन्न 33 हितग्राहिमूलक योजनाओं के लाभ से वंचित, हितग्राहियों को लाभांवित करने का एक मानवीय अभियान है। यह अभियान जिले के गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचे और शेष रहे सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिले। यह बात प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने शुक्रवार को कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल से चर्चा कर, मुख्यमंत्री जनसेवा योजना अभियान की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कही प्रभारी मंत्री सुश्री ठाकुर को कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अवगत कराया, कि प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत सर्वे दलों का ग्राम पंचायत स्तर व शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर गठन कर, सर्वे का कार्य प्रारंभकर दिया गया है। अभियान के दूसरे चरण में योजनाओं के लाभ से वंचित रहे चिन्हित हितग्राहियों से योजनाओं के आवेदन पत्र भरवाकर लाभांवित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर शिविरों का आयोजन किया जावेगा कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अवगत कराया, कि नीमच जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रभारी मंत्री ने इस अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भागीदारी एवं सहयोग लेने की बात भी कही। प्रभारी मंत्री ने नीमच जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

0 Comments