मंदसौर। मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्राम काचरिया चंद्रावत में 2023 मिशन और संगठन के विस्तार के लिए आम आदमी पार्टी की बैठक हुई, जिसमें जिला संगठन सचिव विकास सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सूर्यवंशी, यूथविंग जिलाध्यक्ष अरुण परमार, संजय भैसावल, कन्हैयालाल पाटीदार, भारत आर्य की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। जिसमें बलराम बैरागी ,हरीश पंवार, संतोष गुर्जर, शुभम धनगर, कृष्णपाल गुर्जर ,दीपक पाटीदार, अंकित चौधरी ,सुनील महिवाल ,अर्जुन धनगर, गोविंद चौहान, रोहित धनगर, लालाराम पंवार सहित सैकड़ों लोग आप पार्टी में सदस्य बनकर शामिल हुए नांदवेल में भी बैठक रखी गई मंदसौर विधानसभा के अंतर्गत आगामी चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने ग्राम नांदवेल में सदस्यों को जोड़ने के लिए एक बैठक हनुमान मंदिर पर रखी, जिसमें मुख्य अतिथि बद्रीभाई कीर नंदावता, विधानसभा ग्रामीण उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष चैनसिंह सोनगरा के नेतृत्व में एवं भरत भादरा, भानुप्रताप सिंह सिसोदिया, देवीलाल पाल ,भागीरथ कुमावत मदनपाल ,जगन्नाथ रोडवार, श्यामलाल पाटीदार करजू की उपस्थिति में अरविंद केजरीवाल की नीतियों के बारे में चर्चा कर ग्रामीणों को जागरूक किया ,साथ ही कई लोगों ने बैठक में दिल्ली पंजाब मॉडल की चर्चाओं को सुनकर नवीन सदस्यता ग्रहण की और नए सदस्यों का फूलमाला से स्वागत किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत ने दी।


0 Comments