निम्बाहेड़ा। अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मोहित तांतेड एवं महामंत्री संजय कोठारी ने मध्य प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी में संतोष जैन को मध्य प्रदेश इकाई में मंत्री एवं अभिषेक वडारा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है प्रदेश अध्यक्ष मोहित तांतेड ने बताया कि 11 सितंबर को अध्यक्ष एवं महामंत्री पद की नियुक्ति के बाद किए गए कार्यकारिणी विस्तार में परम गुरु भक्त संतोष जैन को प्रदेश मंत्री एवं अभिषेक वड़ारा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है उल्लेखनीय है कि निम्बाहेड़ा नगर भले ही राजस्थान में स्थित है, लेकिन परिषद परिवार की स्थापना के समय से ही निम्बाहेड़ा को मध्यप्रदेश इकाई में माना गया है।
0 Comments