आरोपियों के द्वारा वाहन के पीछे वन विभाग लिखवाकर एवं दोपहिया वाहन से रैकी कर की जा रही थी चंदन की लकड़ी की तस्करी। आरोपियों के पास वन विभाग के आईडी कार्ड भी मिले है जिसके संबंध में जांच की जा रही है। इंदौर - दिनांक 24 सितंबर 2022- शहर में अवैध रूप से दुर्लभ एवं बेशकीमती लकड़ियों की तस्करी को रोकने हेतु एवं इस प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों मे लिप्त आरोपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश श्रीमान पुलिस आयुक्त (नगरीय) इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति.पुलिस आयुक्त इन्दौर (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर द्वारा दिये गए हैं । उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त (अपराध) इन्दौर श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री गुरूप्रसाद पारासर द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करने के लिए अपराध शाखा टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में चंदन लकड़ी की तस्करी करने वाले तस्कर M–10 ब्रिज के पास क्षेत्र से निकल रहे हैं।उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने वन्य विभाग के साथ संयुक्त कार्यवाही में *(1).दीपक राजपूत पिता खिलवान सिंह निवासी गोरी नगर इंदौर, (2). विकाश राजपूत पिता वीरसिंह राजपूत निवासी गोरीनगर इंदौर, (3).गजेंद्र सिंह पिता चितरसिंह निवासी निवासी ग्राम अंडेला जिला सागर, (4). दीपक पिता बाल किशन राजपूत निवासी गोरी नगर इंदौर को पकड़ा। आरोपियों के वाहन की तलाशी लेने पर उनके पास से चंदन की बेशकीमती लकड़ी मिली, जिसके संबंध में पूछते कोई कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। आरोपियों से पूछताछ करते जानकारी मिलीं, जिसमे आरोपियों के द्वारा कार के पीछे "Forest" का मोनो लगाते हुए गाड़ी में चंदन के सिल्ले तस्करी हेतु रखकर, कार के साथ–साथ में मोटर साइकिल से आसपास पुलिस को देखते हुए और लाइन क्लियर होने की रैकी करते हुए की जा रही थी चंदन लकड़ी की तस्करी। चारो आरोपियों के कब्जे से 12 नग चंदन की लकड़ी के सिल्ले एवं 01 ऑल्टो कार व 01 मोटर साइकिल जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध वन विभाग के द्वारा अपराध पंजीबद्ध करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।


0 Comments