Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

उप सरपंच भारद्वाज की चली गुगली, मुकेश सेन का चला बाउंसर, क्रिकेट मैच की तरह चुनावी दंगल में बने मैन ऑफ द मैच पंचायत समिति उप प्रधान विक्रम सिंह आंजना किंगमेकर का चला जादू


छोटीसादड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति जलोदिया केलूखेड़ा में कांग्रेस का प्रचंड विजयी परचम लहराया है उप सरपंच पूरण सिंह भारद्वाज व कांग्रेस के कद्दावर नेता मुकेश सेन ने क्रिकेट मैच की तरह चुनावी दंगल में विरोधी टीम की धज्जियां उड़ाते हुए जीत अपने नाम दर्ज की। दोनों ने भाजपाइयों को मैच में घसीसटते हुए मुंह दिखाने के लायक नहीं छोड़ा। लास्ट ओवर तक भाजपाई बॉल फेंकते रहे लेकिन पिच पर उप सरपंच भारद्वाज व कांग्रेस नेता सेन की ओपनर जोड़ी ने ही छक्के पे छक्के लगाते हुए पूरा मैच अपने पक्ष में कर लिया। अंत में अंपायर पूर्व सोसायटी अध्यक्ष मदनलाल सेन ने भी *कांग्रेस की टीम को विजयी घोषित कर दोनों ओपनर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। इस मैच के बाद दोनों मैन ऑफ द मैच ने राजस्थान सरकार के लोकप्रिय सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना व उप प्रधान विक्रम सिंह आंजना के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी कर ढोल-धमाकों के साथ अपनी जीत का इजहार भी किया भाजपाई मैदान छोड़ औंधे मुंह भागे भाजपाइयों ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। गेंदबाज़ उप सरपंच भारद्वाज व सेन की घातक गेंदबाजी के सामने एक भी भाजपाई खिलाड़ी पिच पर टिक नहीं पाया। हालात यह रहे कि जब कांग्रेस के ओपनर भारद्वाज व सेन पिच पर भाजपाइयों की बॉल पर चौके-छक्के जड़ रहे थे तभी भाजपाई एक-एक कर मैदान से निकलना शुरू हो गए थे सेन का अध्यक्ष बनना तय मालवा की आवाज़ के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हाई कमान ने ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष के रूप में  मुकेश सेन के नाम पर सहमति दे दी है। अब देखना है कि कल रविवार को किसके नाम की ताजपोशी होती है।

Post a Comment

0 Comments