मंदसौर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी दिखावे के लिए पदयात्री बने हैं लेकिन वे तो बाइक की सवारी कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई इसके उलट है। पत्रिका टीम ने सोशल फैक्ट चैक किए तो कहानी दूसरी निकलकर आई है यह फोटो 8 जुलाई 2017 का है। राहुल गांधी किसान आंदोलन के गोलीकांड में मृत किसानों के परिजनों से मिलने के लिए मंदसौर आ रहे थे। तब नीमच के पास नयागांव टोल के आगे राजस्थान में ही एसपीजी घेरा तोड़ राहुल गांधी को लेकर राऊ विधायक जीतु पटवारी बाइक से निकले थे। तब नीमच के तत्कालीन एसपी मनोज सिंह ने उनको रोका। उस समय यह फोटो पत्रिका नीमच के फोटोग्राफर महेंद्र उपाध्याय ने खींची थी। इसके बाद यहां से राहुल गांधी को नीमच में सीमेंट कम्पनी के सर्किट हाऊस में रोका गया था। उस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमत्री दिग्विजय सिंह भी वहां मौजूद थे। उसके बाद वे दिल्ली रवाना हो गए थे।


0 Comments