Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मंदसौर। कुमावत समाज के एक नौजवान युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने पर कार्यवाही की मांग को लेकर समाजजन ने बुधवार को वायडी नगर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से घटना की जांच कर कडी कार्यवाही की मांग की है। मृतक रामटेकरी स्थित नवीन ग्राफिक्स नामक संस्थान पर कार्य करता था, परिवाजनों का कहना है कि घटना दिनांक से ही नवीन ग्राफिक्स के संचालक व जिस साईड पर यह घटना हुई उसका मालिक दोनों के मोबाईल बंद है, जिससे यह मामला संदिग्ध होना नजर आ रहा है मृतक ज्ञानेश पिता कैलाश कुमावत उम्र 19 वर्ष निवासी नरसिंहपुरा जो कि रामटेकरी स्थित नवीन ग्राफिक्स पर कैमरे लगाने का कार्य करता था। सोमवार को वह वृंदावन ढाबे के पास एक रेस्टोरेंट पर ज्ञानेश कैमरे लगाने पहुंचा। कथित रूप से यहां वह काम करते समय गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। इसके बाद नवीन ग्राफीक्स के भावेश जैन और निलेशसिंह उसे अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल में उसकी जांच भी हो गई और सीटी स्केन भी करा ली गई। यहां तक परिजनों को सूचना तक नहीं दी गई। जबकि निजी अस्पताल में स्थिति को देखते हुए युवक को उदयपुर रेफर कर दिया गया। बाद में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों को यह बताया गया कि काम करते समय उसकी मौत हुई। लेकिन उसके बाद नवीन ग्राफीक्स के संचालक और अन्य का मोबाईल ही बंद हो गया। उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने अपने स्तर दुकान संचालक जानकरी निकाली तो संचालक के इन्दौर होना बताया गया। इस तरह से परिजन अभी भी समझ नहीं पा रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ। यह मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। क्योंकि इतनी बड़ी घटना के बाद भी परिजनों को इत्तला तक नहीं दी गई। जबकि चोट इतनी गंभीर थी कि उदयपुर रेफर करना पड़ा। इस मामले में परिजनों सहित कुमावत समाज के लोगों ने थाने में आवेदन देकर घटना की जांचकर आरोपियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान मृतक के परिजन व कुमावत समाज के अध्यक्ष राधेश्याम कुमावत, जगदीश कुमावत, वर्दीचंद कुमावत, राजेश कुमावत, राजु कुमावत मुंडेल, महेश कुमावत, गोवरधन कुमावत, ओम कुमावत बारोदिया, मुकेश कुमावत, गणपतलाल कुमावत सहित बडी संख्या में समाज के लोग उपस्थि हुए।


मंदसौर। कुमावत समाज के एक नौजवान युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने पर कार्यवाही की मांग को लेकर समाजजन ने बुधवार को वायडी नगर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से घटना की जांच कर कडी कार्यवाही की मांग की है। मृतक रामटेकरी स्थित नवीन ग्राफिक्स नामक संस्थान पर कार्य करता था, परिवाजनों का कहना है कि घटना दिनांक से ही नवीन ग्राफिक्स के संचालक व जिस साईड पर यह घटना हुई उसका मालिक दोनों के मोबाईल बंद है, जिससे यह मामला संदिग्ध होना नजर आ रहा है मृतक ज्ञानेश पिता कैलाश कुमावत उम्र 19 वर्ष निवासी नरसिंहपुरा जो कि रामटेकरी स्थित नवीन ग्राफिक्स पर कैमरे लगाने का कार्य करता था। सोमवार को वह वृंदावन ढाबे के पास एक रेस्टोरेंट पर ज्ञानेश कैमरे लगाने पहुंचा। कथित रूप से यहां वह काम करते समय गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। इसके बाद नवीन ग्राफीक्स के भावेश जैन और निलेशसिंह उसे अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल में उसकी जांच भी हो गई और सीटी स्केन भी करा ली गई। यहां तक परिजनों को सूचना तक नहीं दी गई। जबकि निजी अस्पताल में स्थिति को देखते हुए युवक को उदयपुर रेफर कर दिया गया। बाद में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों को यह बताया गया कि काम करते समय उसकी मौत हुई। लेकिन उसके बाद नवीन ग्राफीक्स के संचालक और अन्य का मोबाईल ही बंद हो गया। उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने अपने स्तर दुकान संचालक जानकरी निकाली तो संचालक के इन्दौर होना बताया गया। इस तरह से परिजन अभी भी समझ नहीं पा रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ। यह मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। क्योंकि इतनी बड़ी घटना के बाद भी परिजनों को इत्तला तक नहीं दी गई। जबकि चोट इतनी गंभीर थी कि उदयपुर रेफर करना पड़ा। इस मामले में परिजनों सहित कुमावत समाज के लोगों ने थाने में आवेदन देकर घटना की जांचकर आरोपियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की मांग की है इस दौरान मृतक के परिजन व कुमावत समाज के अध्यक्ष राधेश्याम कुमावत, जगदीश कुमावत, वर्दीचंद कुमावत, राजेश कुमावत, राजु कुमावत मुंडेल, महेश कुमावत, गोवरधन कुमावत, ओम कुमावत बारोदिया, मुकेश कुमावत, गणपतलाल कुमावत सहित बडी संख्या में समाज के लोग उपस्थि हुए।

Post a Comment

0 Comments